ब्रेकिंग न्यूज़

PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित

Home / politics / कुढ़नी की सीट पर होगी किसकी जीत, BJP और JDU के भाग्य का...

कुढ़नी की सीट पर होगी किसकी जीत, BJP और JDU के भाग्य का फैसला आज

08-Dec-2022 05:51 AM

MUZAFFARPUR: बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज यानी 8 दिसम्बर को कुढ़नी उपचुनाव का परिणाम आने वाला है। आज दोपहर 2 बजे तक इस सीट पर जीत का फैसला हो जाएगा। कुढ़नी के चुनावी मैदान में बीजेपी और जेडीयू के बीच कड़ी टक्कर है। हालांकि वीआईपी और AIMIM भी अपनी जीत सुनिश्चित बता रही है। 



आपको बता दें, 5 दिसम्बर को कुढ़नी उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी, जिसका रिजल्ट आज सामने आएगा। इस चुनाव में कुल 13 उम्मीदवारो अपनी किस्मत आजमाया है लेकिन यहां जेडीयू और बीजेपी में कड़ा मुकाबला है। बीजेपी की तरफ से केदार प्रसाद गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा गया है, जबकि महागठबंधन से जेडीयू की सीट पर मनोज कुशवाहा उम्मीदवार हैं। केदार गुप्ता और मनोज कुशवाहा दोनों ही पूर्व मुखिया होने के साथ साथ विधायक रह चुके हैं। वीआईपी की बात करें तो भूमिहार कार्ड खेलते हुए पार्टी ने नीलाभ कुमार को उम्मीदवार बनाया है। जबकि AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और जेडीयू के साथ बड़ा दाव खेलते हुए जिला पार्षद गुलाम मुर्तजा अंसारी को मैदान में उतारा है। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने जीत का दावा कर रही है। 



गौरतलब है, महागठबंधन के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ-साथ ललन सिंह समेत कई नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था। वहीं, बीजेपी का समर्थन करने के लिए चिराग पासवान कुढ़नी पहुंचे थे और बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता के लिए वोट अपील की थी। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट पर जनता किसे ताज पहनाती है।