ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / politics / किशनगंज में पैजामा उठा कर नदी में घुस गये असदुद्दीन ओवैसी: मुसलमानों की...

किशनगंज में पैजामा उठा कर नदी में घुस गये असदुद्दीन ओवैसी: मुसलमानों की भारी भीड़ से कहा-नीतीश, तेजस्वी को मलाई खाने नहीं दूंगा

19-Mar-2023 06:44 PM

By First Bihar

KISHANGANJ: दो दिनों से बिहार के सीमांचल का दौरा कर रहे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी रविवार को किशनगंज में महानंदा नदी में घुस गये. ओवैसी सीमांचल के जिलों किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार की पदयात्रा कर रहे हैं. 70 परसेंट से ज्यादा मुसलमानों की आबादी वाले किशनगंज में ओवैसी के लिए भारी भीड़ उमड रही है. भीड़ को देख उत्साहित ओवैसी ने कहा-बिहार में नीतीश और तेजस्वी मुसलमानों को जहर देकर खुद मलाई खा रहे हैं. उनके मलाई खाने के दिन अब खत्म हो रहे हैं.


नदी में क्यों घुसे ओवैसी

दरअसल असदुद्दीन ओवैसी किशनगंज में यात्रा कर रहे हैं.   उन्होंने लोगों से मिलने के लिए किशनगंज के पोठिया प्रखंड के खड़खड़ी गांव को चुना. इस गांव के पास से ही महानंदा नदी बहती है. महानंदा नदी पर पुल नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. असदुद्दीन ओवैसी लोगों की समस्या  को जानने के लिए करीब दो किलोमीटर पैदल चल कर खडखड़ी गांव तक पहुंचे. इस दौरान उन्हें नदी को पैदल ही पार करना पडा. ओवैसी के साथ लोगों की भारी भीड़ भी पैदल चल रही थी.


नीतीश को ललकारा

ओवैसी ने बिहार के महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा. किशनगंज के लोहागढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार सियासी ट्रिपल तलाक का खेल खेल रहे हैं. उन्होंने कहा की नीतीश कुमार ने पहले बीजेपी से निकाह किया फिर ट्रिपल तलाक दे दिया. इसके बाद नीतीश ने तेजस्वी से निकाह किया और फिर उन्हें भी तलाक... तलाक... तलाक कह दिया. उसके बाद मोदी से निकाह कर उन्हें भी तीन तलाक दे दिया. अब फिर तेजस्वी से निकाह हुआ है. इसमें भी ट्रिपल तलाक होगा.


नीतीश का ख्वाब पूरा नहीं होने दूंगा

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली का ख्वाब देख रहे हैं. दिल्ली का रास्ता सीमांचल से होकर गुजरता है.  सीमांचल में नीतीश और मोदी के रास्ते में मैं खड़ा दिखूंगा. नीतीश और तेजस्वी की जोड़ी सीमांचल से मुस्लिमों का हक छीन रहे हैं. मुसलमानों के प्रतिनिधित्व को खत्म करना चाहते हैं.  लेकिन मैं ऐसा होने नहीं दूंगा. उन्होने कहा कि आरजेडी ने दौलत के दम पर हमारे 4 विधायक छीन लिए.  जो बिकने वाले थे वो बिक गए लेकिन हम बिकने वाले नहीं, जनता के बीच में रहने वाले हैं. जनता हमारे साथ है. 


ओवैसी ने कहा कि सीमांचल के पिछडेपन के लिए नीतीश कुमार जिम्मेवार हैं. बिहार में ही  राजगीर में गंगा का पानी दिया जा रहा है और सीमांचल में मुसलमानों को जहरीला पानी पिलाया जा रहा है.  यहां अभी भी आधे-अधूरे पुल का निर्माण नहीं हुआ है. सीमांचल को सूखा छोड़ नीतीश और तेजस्वी की जोड़ी मलाई खा रही है. ये मलाई जल्द ही बंद होगी.