Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
06-Jan-2022 05:50 PM
By FIRST BIHAR EXCLUSIVE
PATNA: ठीक पांच साल पहले राजद के साथ सरकार चला रहे नीतीश कुमार उससे गठजोड़ तोड़ने के लिए बहाना तलाश रहे थे। तेजस्वी यादव पर केस दर्ज हुआ तो बहाना मिल गया था। नीतीश बीजेपी से जा मिले थे. 5 साल बाद इतिहास दुहराता दिख रहा है. राजद ने नीतीश को खुला ऑफर दिया है कि वह जातिगत जनगणना के मसले पर बीजेपी को सबक सिखा दें, तेजस्वी यादव उनकी सरकार नहीं गिरने देंगे. कुछ ही घंटे में जेडीयू ने तेजस्वी के के ऑफर के लिए शुक्रिया अदा कर दिया. साथ में ये भी भरोसा दिलाया कि नीतीश कुमार हर हाल में बिहार में जातिगत जनगणना करा कर रहेंगे, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े. सियासत के नये करवट बैठने के साफ संकेत मिलने लगे हैं।
हम आपको बता दें कि गुरूवार की सुबह राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की थी. जगदानंद सिंह ने तेजस्वी यादव की ओर से नीतीश को खुला ऑफर दिया था. राजद की ओर से कहा गया कि नीतीश कुमार जातिगत जनगणना और बिहार को विशेष राज्य के दर्जे के मसले पर कोई समझौता नहीं करें. वे बिहार में जातिगत जनगणना करायें. बीजेपी का जो कोई मंत्री इसके खिलाफ बोल रहा है उसे मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें. अगर बीजेपी सरकार से बाहर होती है तो भी राजद नीतीश की सरकार गिरने नहीं देगी।
जेडीयू ने तुरंत राजद के ऑफर का स्वागत किया
राजद के इस ऑफर को सियासी हल्के में गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था लेकिन उसके बाद जेडीयू का जो रिएक्शन आय़ा उससे मामला गंभीर होता दिख रहा है. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए राजद के ऑफर के लिए शुक्रिया अदा किया. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वे जगदानंद सिंह को थैंक्स कह रहे हैं. जातिगत जनगणना के मसले पर राजद का समर्थन स्वागतयोग्य है. कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार हर हाल में जातिगत जनगणना करायेंगे. चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े. कुशवाहा ये तो नहीं बोले कि बीजेपी से गठबंधन तोड देंगे लेकिन उनके बयान का मतलब कुछ ऐसा ही था।
क्या बनेगा नया समीकरण
अब सियासी हलके में सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई बिहार में सत्ता का नया सियासी समीकरण बनेगा. क्या वाकई तेजस्वी यादव नीतीश के साथ चले जायेंगे. ये फिलहाल कहना जल्दबाजी होगा लेकिन अंदर ही अंदर कुछ खिचड़ी पक जरूर रही है. नीतीश की बीजेपी से तल्खी जगजाहिर है. चाहे जातिगत जनगणना का मामला हो या बिहार को विशेष राज्य के दर्जे का मामला. नीतीश कुमार अगर इन मुद्दों पर ज्यादा जोर दे रहे हैं तो उसके पीछे मूल मकसद बीजेपी को फंसाना ही है. अब राजद ने एंट्री मारी है. जाहिर है इससे बीजेपी पर दवाब बढेगा. लेकिन अगर इसका उल्टा रिएक्शन हुआ तो नीतीश फंस भी सकते हैं. कुल मिलाकर इतना तो कहा ही जा सकता है कि आगे की सियासत दिलचस्प होगी।