चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
18-Feb-2022 09:20 PM
KHAGARIA : लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार को अपने पैतृक गांव खगड़िया के शहरबन्नी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से मुलाकात की। लंबे समय बाद इस पारिवारिक मिलन के दृश्य ने लोगों को आनंदित कर दिया।
यह पहला मौका था जब चिराग अपनी दोनों मां के साथ दिखे। चिराग ने बड़ी मां राजकुमारी देवी के पैर छूकर आशिर्वाद लिया जिसके बाद मां ने उन्हें गले से लगा लिया। गुरुवार को चिराग पासवान खगड़िया में अपनी फूआ के घर पहुंचे थे।
चौथम प्रखंड के खरैता गांव पहुंचे चिराग का उनकी बुआ दुलारी देवी ने आरती उतारा और तिलक लगाया था। इस दौरान चिराग की मां रीना पासवान भी साथ थीं। परिवार को एकजुट करने निकले चिराग के इस कदम की तारीफ हर जगह हो रही है। वहीं चिराग के चचेरे भाई प्रिंस राज भी परिवार से मुलाकात कर रहे हैं।
पिछले दिनों समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज भी अचानक अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। प्रिंस राज ने अपनी बड़ी मां राजकुमारी देवी से मुलाकात की थी और उनका आशीर्वाद लिया था।