पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक
11-Sep-2020 07:23 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव का वक्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बीजेपी एक्टिव होती जा रही है। बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी आज से फायरिंग मोड में आ जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पटना पहुंच रहे हैं। जेपी नड्डा के अलावे बिहार चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी आज पटना पहुंच रहे हैं। इन दोनों नेताओं का अलग-अलग कार्यक्रम तय है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार दौरा 2 दिनों का होगा। आज शाम जेपी नड्डा पटना पहुंचेंगे और 6 बजे प्रदेश से बीजेपी कार्यालय में चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल होंगे। शनिवार की सुबह जेपी नड्डा पटन देवी मंदिर जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यालय पर शनिवार को 11:30 बजे जेपी नड्डा आत्मनिर्भर बिहार अभियान की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर आत्मनिर्भर को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष दरभंगा जाने का कार्यक्रम है दरभंगा में मखाना अनुसंधान केंद्र पर मखाना उत्पादकों और मछली उत्पादकों के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को दोपहर बाद जेपी नड्डा मुजफ्फरपुर के इब्राहिमपुर गांव पहुंचेंगे जहां किसान चाची की तरफ से किए गए प्रयासों को लेकर वह स्थानीय किसानों से रूबरू होंगे। शनिवार शाम 5 बजे से डिप्टी सीएम और बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के आवास पर कोर कमेटी की बैठक के में जेपी नड्डा शामिल होंगे।
बिहार चुनाव के पहले जेपी नड्डा कार्य दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेंगे हालांकि अब तक के नीतीश कुमार से मुलाकात का कोई वक्त अधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है। बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस आज पहुंच रहे हैं। पटना पहुंचने के बाद वह बीजेपी मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे। फडणवीस से पटना दौरे के दौरान बीजेपी की कई बैठकों में भी शामिल होंगे और चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे।