ब्रेकिंग न्यूज़

पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक

Home / politics / BJP सांसदों के साथ आज चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे नड्डा, दिल्ली में...

BJP सांसदों के साथ आज चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे नड्डा, दिल्ली में होगी बैठक

29-Aug-2020 07:02 AM

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव का वक्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे तमाम राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को इस रफ्तार दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के बिहार के सांसदों की आज एक अहम बैठक के दिल्ली में होने वाली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के सांसदों की बैठक बुलाई है। 


इस बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के सभी सांसदों को सूचना दे दी गई है और बैठक में मौजूद रहना सभी के लिए अनिवार्य किया गया है। जेपी नड्डा के अलावे इस बैठक में बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे। दरअसल जेपी नड्डा बिहार में पार्टी के सांसदों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही साथ उनके संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों को लेकर फीडबैक भी लेंगे। इस बैठक को इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पार्टी बिहार में ग्राउंड रियलिटी को समझना चाह रही है। 6 सितंबर तक बिहार में लॉकडाउन को देखते हुए बीजेपी ने फिलहाल दिल्ली से ही चुनावी तैयारियों को जारी रखने का फैसला किया है। 


आपको बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछले 4 दिनों से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में लगातार बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्रियों के अलावा अन्य वरीय नेताओं के साथ बिहार चुनाव के मद्देनजर बैठक की है और अब पार्टी के सांसदों के साथ बैठक करने वाले हैं।