सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
26-Dec-2020 12:54 PM
PATNA : अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड के विधायक पाला बदलकर बीजेपी में चले गए लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार में सरकार चलाने की बेबसी के कारण इस मामले पर चुप्पी साध लिया. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस मुद्दे को उठाए जाने की बात कही जा रही है. आज शाम जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में भी यह मुद्दा रहेगा लेकिन पेंडिंग विधायकों के बीजेपी में शामिल होने पर नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम रेणु देवी की प्रतिक्रिया सामने आई है.
डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के विधायकों को बीजेपी ने तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल नहीं कराया. रेणु देवी ने कहा है कि जेडीयू के विधायक अपनी मर्जी से बीजेपी में शामिल हुए हैं और अपनी मर्जी से कोई भी कहीं जा सकता है. डिप्टी सीएम रेणु देवी ने अरुणाचल के घटनाक्रम को लेकर बिहार में जेडीयू और बीजेपी के रिश्ते में खटास आने की संभावनाओं को खारिज किया है कि इससे बीजेपी में कोई खटास नहीं आएगी. नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और हम बिहार में विकास के लिए काम कर रहे हैं.
डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा है कि हम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात करके वापस लौटे हैं तो वहां भी इसी बात पर चर्चा हुई कि बिहार को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जाए. बिहार कैसे प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़े. रेणु देवी ने यह भी कहा है कि नीतीश कुमार उनके लिए अभिभावक की तरह हैं और अरुणाचल में हुए घटनाक्रम से यहां किसी अभिभावक के साथ रिश्ते में खटास आ जाए, इस बात की संभावना नहीं.