पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
15-Jan-2024 01:51 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: मकर संक्रांति के मौके पर लालू प्रसाद के दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल तो हुए लेकिन दूरियां साफ नजर आई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी कम बातें हुई। ऐसा लग रहा था कि सिर्फ लोगों को यह बताने की कोशिश की गई कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है हालांकि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जेडीयू-आरजेडी के रिश्तों के बीच खटास की बात को सीरे से खारिज कर दिया है।
जेडीयू और आरजेडी के रिश्तों के बीच खटास की बातें हो रही हैं? इस सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि ये सब बेकार की बातें हैं। ये सब कितनी ही दिनों से मीडिया में चल रही है। इस पर बार-बार कोई क्यों सफाई देगा, जिस बात का कोई मतलब ही नहीं है। असल में जब से महागठबंधन बना है, तब से भाजपा घबराई हुई है। जब से लालू प्रसाद और नीतीश कुमार एक साथ आए हैं और जो काम हो रहे हैं उससे बीजेपी के लोग परेशान हैं।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार में लाखों लोगों को नौकरियां दी गईं, जातीय गणना हुआ, आरक्षण बढ़ाया गया, बहुत सारे समूहों का मानदेय बढ़ाया गया है, बिहार में निवेश बढ़ रहा है तो लोगो में तो थोड़ा डर तो जरूर हो गया है कि ये लोग अपना वादा पूरा कर रहे हैं। कोई भी कुछ भी कहता रहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वहीं नीतीश कुमार द्वारा इंडी गठबंधन के संयोजक का पद ठुकराने और सीट शेयरिंग में हो रही देरी पर पर तेजस्वी ने कहा कि आपको पता है कि बिहार में कहीं हो भी गया हो, इसकी चिंता आपलोग मत कीजिए।