छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत
22-Oct-2023 01:15 PM
By First Bihar
PATNA: दुर्गापूजा के मौके पर पटना पहुंचे राष्ट्रीय लोजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार सरकार से बड़ी मांग कर दी है। पारस ने कहा है कि बिहार सरकार ने जातीय गणना के जो आंकड़े जारी किए वे पूरी तरह से फर्जी हैं लेकिन अब जब आंकड़े जारी हो ही गए हैं तो बिहार सरकार आंकड़ों के हिसाब से जिन जातियों की संख्या कम है उन्हें आरक्षण दे।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पटना के डाक बंगला चौराहे पर बनाए गए भव्य पूजा पंडाल में मां दुर्गा की पूजा करने पहुंचे थे। माता का आशीर्वाद लेने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मां दुर्गा से उन्होंने पूरे देश के लिए आशीर्वाद मांगा है। वहीं जातीय जनगणना पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश सरकार ने जो सर्वे कराया है वह पूरी तरह से गलत है। सचिवालय और घर में बैठकर सर्वे किया गया है।
उन्होंने आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पासवान जाति के लोगों की संख्या कम करके दिखाई गई है। पासवान समाज की 10 वर्ष पहले जितनी आबादी थी उसे कम करने का काम किया हैं। लालू प्रसाद और नीतीश अच्छी तरह से जानते हैं कि पासवान समाज के लोग महागठबंधन को वोट नहीं देते हैं इसलिए संख्या कम बताई है। उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि आप अपने सर्वे के हिसाब से फिर से ठीक कर सही संख्या बताई जाए और नहीं तो संख्या के मुताबिक आरक्षण का लाभ दिया जाए।