ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस, 50 नई बसों की तैयारीBihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्मानाBihar News : बिहार में गजब प्रमोशन का मामला! 4 महीने पहले बने सीनियर डॉक्टर, नए नोटिफिकेशन में फिर हो गए जूनियरBihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेजBihar Marine Drive : बिहार को मिलेगा नया मरीन ड्राइव! मुंगेर से सबौर तक बनेगा 82.80 KM लंबा गंगा पथ, जानें पूरी योजनाBihar News : बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब गांव-प्रखंड तक चलेगी पिंक बस, 50 नई बसों की तैयारीBihar News: शराब नहीं मिली फिर भी जब्त कर लिया ट्रक! हाईकोर्ट ने बिहार सरकार पर लगाया 2.15 लाख का जुर्मानाBihar News : बिहार में गजब प्रमोशन का मामला! 4 महीने पहले बने सीनियर डॉक्टर, नए नोटिफिकेशन में फिर हो गए जूनियरBihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेजBihar Marine Drive : बिहार को मिलेगा नया मरीन ड्राइव! मुंगेर से सबौर तक बनेगा 82.80 KM लंबा गंगा पथ, जानें पूरी योजना

IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास

आईपीएल 2026 का आगाज आज रोमांचक मुकाबले के साथ हो रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है। खास बात यह कि ईशान किशन अपनी कप्तानी की शुरुआत कर रहे हैं, वहीं विराट कोहली टीम को लीड कर रहे हैं। इस भिड़ंत में फैंस को हाई-वोल्टेज क्र

IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज आज एक बड़े मुकाबले के साथ होने जा रहा है, जहां डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पहले ही मैच में फैंस को एक रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है।


ईशान किशन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इस मैच की सबसे बड़ी खबर यह है कि पटना के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी सौंपी गई है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने ईशान पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।


यह ईशान के लिए बेहद खास मौका है, क्योंकि IPL के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब वे किसी टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। साथ ही वे हैदराबाद टीम के सबसे कम उम्र के कप्तानों में शामिल हो गए हैं। उनकी उम्र 27 साल 253 दिन है, जो उन्हें युवा कप्तानों की सूची में खास बनाती है।


कोहली बनाम ईशान: आज की सबसे बड़ी टक्कर

आज के मुकाबले की सबसे बड़ी आकर्षण विराट कोहली और ईशान किशन के बीच की भिड़ंत होगी। एक तरफ अनुभव से भरपूर विराट कोहली हैं, तो दूसरी तरफ युवा जोश और नई कप्तानी के साथ ईशान किशन।


RCB की कप्तानी इस बार रजत पाटीदार कर रहे हैं, लेकिन टीम में विराट कोहली की मौजूदगी इसे और मजबूत बनाती है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।


ईशान का अब तक का सफर और उपलब्धियां

ईशान किशन ने हाल के वर्षों में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में SRH ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था और बाद में उन्हें रिटेन भी किया गया। उन्होंने अपने प्रदर्शन से इस फैसले को सही साबित किया।


उनकी कप्तानी का अनुभव भी शानदार रहा है। उन्होंने झारखंड टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जिताया। इसके अलावा T-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक ही एडिशन में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने।


SRH के हेड कोच डेनियल विटोरी ने भी ईशान पर भरोसा जताया है और कहा है कि टीम को उनके नेतृत्व पर पूरा विश्वास है।


हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीमों की ताकत

अगर दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें, तो SRH का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 13 और बेंगलुरु ने 11 मैच जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा था, जिसे हैदराबाद ने सुपर ओवर में जीता था।


RCB की टीम इस बार बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंडर तीनों विभागों में संतुलित नजर आ रही है। टीम में विराट कोहली, फिल सॉल्ट और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाज हैं, जबकि मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और जितेश शर्मा मजबूती देते हैं।


वहीं SRH की ताकत उसका टॉप ऑर्डर है, जिसमें अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और ईशान किशन शामिल हैं। हालांकि, पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम का बॉलिंग अटैक थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है।


क्या कप्तानी डेब्यू में जीत दिला पाएंगे ईशान?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ईशान किशन अपनी कप्तानी की शुरुआत जीत के साथ कर पाएंगे या फिर विराट कोहली की टीम उन्हें कड़ी चुनौती देगी। पहला ही मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है और फैंस को एक हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है।