ब्रेकिंग
पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबापप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची

Bihar News: जहानाबाद जिला परिषद की अध्यक्ष रानी कुमारी को चैयरमैन की कुर्सी छोड़नी पड़ी. उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. वहीं उपाध्यक्ष संगीता देवी की कुर्सी बच गई. उनके खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: जहानाबाद समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद उनकी निगरानी में विधिवत मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई।


मतदान में जिला परिषद के कुल 13 सदस्यों में से 11 सदस्य उपस्थित हुए और सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे पहले जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ, जिसमें सभी 11 मत वैध पाए गए और सभी ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। इसके साथ ही रानी कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया और उन्हें पद से हटा दिया गया।


इसके बाद उपाध्यक्ष संगीता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया। इसमें 11 सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें 1 मत अवैध घोषित हुआ और 10 मत वैध पाए गए। वैध मतों में से 9 मत अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में और 1 मत पक्ष में पड़ा। इस प्रकार संगीता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया और वह अपने पद पर बरकरार रहीं।


इस पूरी प्रक्रिया के दौरान जिला पदाधिकारी के साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. प्रीति, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुजीत कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी राजीव कुमार समेत सभी संबंधित अधिकारी और जिला परिषद सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता