ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / जगदानंद सिंह के वायरल चिट्ठी पर बोली जेडीयू, RJD नेतृत्व की हताशा और...

जगदानंद सिंह के वायरल चिट्ठी पर बोली जेडीयू, RJD नेतृत्व की हताशा और निराशा इस लेटर में साफ दिख रही है

07-Jul-2024 02:12 PM

By First Bihar

PATNA: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर (PK) ने पिछले दिनों यह ऐलान किया था कि जल्द ही उनका संगठन जनसुराज बड़ी पार्टी बनेगा। वो इस संगठन को पार्टी बनाने में लगे हैं। प्रशांत किशोर के इस ऐलान के बाद राष्ट्रीय जनता पार्टी (RJD) में खलबली मची हुई है। जिसे देखते हुए आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष को लेटर तक जारी करना पड़ गया। जनसुराज में सदस्य और सहयोगी नहीं बनने को लेकर जगदानंद सिंह ने आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी। 


जगदानंद सिंह ने जनसुराज को बीजेपी की बी टीम बताया। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के जारी पत्र पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने कहा कि जगदानंद सिंह की एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आरजेडी के पार्टी नेतृत्व की हताशा और निराशा इस लेटर में साफ दिख रही है। 


आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता लगातार अन्य दल में शामिल हो रहे हैं। आरजेडी विचारहीन और नीतिहीन पार्टी है। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का आरजेडी में बोलबाला है। कोई भी समर्पित कार्यकर्ता ऐसे दल में नहीं टिक सकता। जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने आगे कहा कि हमारे पार्टी को लेकर भी प्रशांत किशोर खूब दावे करते थे लेकिन जब वो बिहार घूमते हैं तो उनको नीतीश कुमार के बारे में उनकी लोकप्रियता का साफ पता चल जाता है। प्रशांत किशोर चाहे कुछ भी दावे कर लें लेकिन किसी भी चुनाव में उनकी पार्टी का परफॉर्मेंस ठीक नहीं रहेगा।

news image


news image