पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक
10-Jul-2021 09:09 AM
By ASMIT
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव की तल्ख टिप्पणी से नाराज चल रहे प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को लेकर शुक्रवार को दिनभर आरजेडी की सियासत गरम रही। जगदानंद सिंह के इस्तीफे की खबर सामने आई तो मीडिया ने उनसे रिएक्शन लेने की कोशिश की। जगदा बाबू ने ना तो इस्तीफे की खबर को खारिज किया और ना ही इसे कबूल किया। हालांकि आरजेडी के प्रवक्ताओं ने यह बयान जारी किया कि जगदानंद सिंह के इस्तीफे की खबर गलत है। लेकिन अब इस मामले में तेज प्रताप यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। 5 जुलाई को पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के मंच पर तेज प्रताप यादव जिस अंदाज में जगदा बाबू को खरी-खोटी सुना रहे थे वह तेवर नरम पड़ गया है।
तेज प्रताप यादव से आज जब जगा बाबू के इस्तीफे और उनसे नाराजगी की बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने बड़े ही शांत भाव से प्रतिक्रिया दी। तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह हैं क्या जो उनसे नाराजगी होगी? तेज प्रताप ने कहा कि जगदा बाबू ने इस्तीफे की बात को सही नहीं माना है। ऐसे में नाराजगी की बात भी गलत है। तेज प्रताप ने कहा कि उनकी बात कल भी आरजेडी सुप्रीमो और उनके पिता लालू यादव से हुई है। पार्टी में सब कुछ ठीक है।
तेज प्रताप यादव आज सुबह पटना से अपने विधानसभा क्षेत्र हसनपुर के लिए रवाना हो गए। तेज प्रताप यादव से जब चिराग पासवान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चिराग युवा हैं और वह जो चाहे सही निर्णय कर सकते हैं यह पूछे जाने पर कि क्या महागठबंधन में चिराग पासवान का वह स्वागत करेंगे तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम मीडिया के बंधुओं का भी स्वागत करने को तैयार हैं। तेज प्रताप यादव का यह कहना कि उनकी बात लालू यादव से हुई है। इसका मतलब यह है कि जगदानंद सिंह अगर नाराज हैं तो उनकी नाराजगी दूर करने की कवायद खुद लालू यादव ने शुरू कर दी है।