ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / IRCTC घोटाला मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप पर सुनवाई आज, राउज...

IRCTC घोटाला मामले में लालू यादव के खिलाफ आरोप पर सुनवाई आज, राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रहा केस

15-Dec-2022 08:05 AM

DESK : IRCTC स्कैम मामले में लालू यादव के खिलाफ लगे आरोप पर आज यानी गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में बहस होगा। इससे पहले कोर्ट ने कल यानी बुधवार को मामले की सुनवाई की थी। इस दौरान लालू के अधिवक्ता ने कोर्ट से वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह कोर्ट में उनका पक्ष रखने की अपील की थी। इसके बाद मामले की सुनवाई के लिए आज की तारीख निर्धारित की गई है। 



सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि जो आवेदन दाखिल किया गया है उसमें कुछ प्राइवेट डाक्यूमेंट्स शामिल हैं। सीबीआई की तरफ से अपील की गई है कि प्राइवेट डॉक्यूमेंट के इंस्पेक्शन की बचाव पक्ष की मांग ना मानी जाए। इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को 1 सप्ताह के अंदर प्राइवेट डॉक्यूमेंट को छोड़कर बाकी दस्तावेज बचाव पक्ष को दिखाने का निर्देश दिया है। 



आपको बता दें, आईआरसीटीसी स्कैम केस में कुल 11 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नाम भी शामिल है। बचाव पक्ष का कहना है कि हमें सारे सबूत और डाक्यूमेंट्स दिखाया जाए। दरअसल, इन 11 लोगों के खिलाफ आईआरसीटीसी द्वारा संचालित होटलों का संचालन देने के नाम पर जमीन हड़पने का आरोप है। आज फिर इस मामले पर सुनवाई होगी।