पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
02-Nov-2024 06:09 PM
By First Bihar
PATNA: गोवर्धन पूजा के मौके पर पटना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव सहित यादव समाज के कई नेता मौजूद रहे। इस मौके पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि धरती पर अत्याचार काफी बढ़ गया हुआ इसको खत्म करना होगा।
वही बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब कृष्ण के वंशज है और कृष्णजी के बारे में जानते हैं। आज पूरी दुनियां पर्यावरण की संकट से जुझ रहा है। लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है। हम पर्यावरण का संरक्षण करने का संकल्प लें और पेड़-पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि जिस गौ माता की आज हम पूजा करते हैं वो कटती है तब दिल को बहुत दुख होता है। गौशाला में गाय को बांधकर रखे यह बात हम सभी पशुपालकों से कहना चाहते हैं। गौ माता कटे नहीं इसका ख्याल रखें।
वही नंदकिशोर यादव ने राजद सुप्रीमों की ओर देखते हुए कहा कि लालूजी जहां बैठे हो दूसरो को बोलने को मौका कम ही मिलता है। वही गोवर्धन पूजा के मौके पर लालू ने कहा कि धरती पर अत्याचार बढ़ा हुआ है इसको खत्म करना चाहिए। इस मौके पर नंदकिशोर यादव और लालू प्रसाद यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर आयोजकों ने स्वागत किया।