रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
12-Sep-2025 11:56 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन को लेकर बनाए गए एक एआई जनरेटेड वीडियो पर सियासत गरमा गई है। बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे न केवल नीच राजनीतिक हरकत बताया, बल्कि सामाजिक और कानूनी रूप से कड़ी सजा की मांग की।
गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अब इतनी गिरावट पर उतर आए हैं जैसे उनकी नकली मां हैं। जिन्हें अपनी मां की इज्जत की परवाह नहीं, वे दूसरों की मां को क्या सम्मान देंगे? प्रधानमंत्री मोदी की मां का एआई वीडियो बनाना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। इस पर फ्रॉडिज्म का केस दर्ज होना चाहिए और जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह हरकत सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मां के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को न केवल सामाजिक रूप से बहिष्कृत किया जाना चाहिए, बल्कि कानून के तहत भी कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्हें डूब कर मर जाना चाहिए, जो इस तरह की गिरी हुई राजनीति कर रहे हैं।
दरअसल, बिहार कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर एक एआई जनरेटेड 36 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति और उनकी दिवंगत मां हीराबेन से मिलती-जुलती महिला को दिखाया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि "साहब के सपनों में आईं मां, देखिए रोचक संवाद।" वीडियो में कथित रूप से दिखाया गया है कि प्रधानमंत्री के सपने में उनकी मां आती हैं और उनसे पूछती हैं, "राजनीति के लिए कितना गिरोगे?"
गिरिराज सिंह ने इस वीडियो को "दुर्भाग्यपूर्ण और दुराचारी राजनीति का प्रतीक" करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अब यह साबित करना चाहती है कि वे सिर्फ फर्जीवाड़ा और ओछी राजनीति के सहारे सत्ता में आना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में कांग्रेस को इस तरह की हरकतों का परिणाम भुगतना होगा।