Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम पति को नहीं मिलेगा हक! इन महिलाओं की संपत्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किसे मिलेगा अधिकार Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला
28-Jun-2021 07:44 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार सरकार को लेकर फिर बड़ी बात कह दी है. पटना में अपने विधायकों के साथ बैठक में तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार की राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है. राजद के विधायक औऱ नेता-कार्यकर्ता हर स्थिति के लिए तैयार रहें. गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने पहले ये दावा किया था कि दो-तीन महीने में बिहार की सरकार गिर जायेगी. आज फिर से उन्होंने बड़ा दावा कर दिया है.
RJD नेताओं से बोले तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने सोमवार को अपने आवास पर पार्टी के विधायकों के साथ साथ पिछले चुनाव के प्रत्याशियों को भी बुलाया था. उन्हें संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद सरकार को गिराने नहीं जा रही है लेकिन ये सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है. सरकार में जो पार्टियां शामिल हैं उनकी हालत जगजाहिर है. ऐसे में सरकार कितने दिनों तक रहेगी ये कह पाना मुश्किल है.
अलर्ट रहें राजद विधायक
तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद विधायकों को अलर्ट रहना है. वे जनता के बीच रहें, जनता की समस्या सुनें औऱ उनके निराकरण की कोशिश करें. विधायकों को जनता के बीच रहना है बाकी सब अपने आप हो जायेगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि कुछ दिनों बाद विधानमंडल का मॉनसून सत्र होने वाला है. उसे लेकर खास तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है. मॉनसून सत्र के दौरान बहुत कुछ देखने को मिल सकता है.
अपनी पार्टी के नेताओं का मनोबल बढ़ाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद इतने दिनों तक विपक्ष में रही है लेकिन आज भी पार्टी का जनाधार कम नहीं हुआ है. पिछले विधानसभा चुनाव में भी जनता ने राजद को सबसे बडी पार्टी बनाया. ये अलग बात है कि चोर दरवाजे से सरकार बना ली गयी. तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आय़ोग की मिलीभगत से बिहार में गलत तरीके से सरकार बनायी गयी. तीसरे नंबर की पार्टी के नेता बिहार के मुख्यमंत्री बन गये हैं. उनसे बिहार की सरकार ज्यादा दिनों तक संभलने वाली नहीं है.