पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा
05-Aug-2025 01:40 PM
By SAURABH KUMAR
IT Raid in Bihar: बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से आ रही है, जहां मंगलवार की सुबह एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। चार गाड़ियों से पहुंची आयकर विभाग की टीम कागजातों को खंगाल रही है। परसौनी थाना क्षेत्र स्थित अंढ़ेरा गांव में यह छापेमारी चल रही है।
दरअसल, सीतामढ़ी के परसौनी थाना क्षेत्र स्थित अंढ़ेरा गांव में मंगलवार सुबह आयकर विभाग की लगभग 20 सदस्यीय टीम ने प्रबल भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता दिलीप मिश्रा के आवास पर सुबह 6 बजे छापेमारी शुरू की। अधिकारी पांच अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर अचानक उनके घर पहुंचे, जिससे दिलीप मिश्रा और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया।
जैसे ही टीम ने डोरबेल बजाई, अधिकारी तुरंत घर के अंदर घुस गए और पूछताछ व दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। एक टीम अंढ़ेरा स्थित आवास पर जांच में जुटी है, जबकि दूसरी टीम दिलीप मिश्रा को साथ लेकर उनके संभावित अन्य ठिकानों की ओर रवाना हुई है। इन ठिकानों में बेलसंड के चंदौली में उनकी बेटी का घर और समस्तीपुर के रोसड़ा में उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट का ठिकाना शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, टीम उनके बेटे और बेटी के दिल्ली स्थित आवासों पर भी छापेमारी करने की योजना में है। छापेमारी के दौरान घर के मुख्य गेट और परिसर के अंदर पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। अब तक की जानकारी के अनुसार, पिछले पांच घंटों से आयकर अधिकारी अधिवक्ता दिलीप मिश्रा से पूछताछ कर रहे हैं और वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच जारी है।