Bihar liquor : शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दो अधिकारी घायल; ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब Middle East Helpline Numbers: अगर मिडिल इस्ट में फसे हैं आपके भी अपने, तो इन नंबरों पर करें संपर्क Chandra Grahan 2026: होली से पहले लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, सुबह से ही प्रभावी रहेगा सूतक काल; जानिए.. सही समय और नियम Chandra Grahan 2026: होली से पहले लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, सुबह से ही प्रभावी रहेगा सूतक काल; जानिए.. सही समय और नियम Bihar News : बिहार के इस जिले के लोगों के लिए बड़ी सौगात: इस रेल लाइन पर बनेगा ROB, यह सड़क भी होगी टू-लेन बिहार में बच्चा चोरी की कोशिश: मां की गोद से 8 महीने के मासूम को छीनने का प्रयास, शोर मचाने पर झाड़ियों में फेंक फरार हुए बदमाश बिहार में बच्चा चोरी की कोशिश: मां की गोद से 8 महीने के मासूम को छीनने का प्रयास, शोर मचाने पर झाड़ियों में फेंक फरार हुए बदमाश रोड एक्सीडेंट में घायलों की मदद पर मिलेंगे इतने रुपये, जानिए क्या है स्कीम और कैसे उठाएं लाभ? Factory Blast: बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका, हादसे में अबतक 15 लोगों की मौत, डेढ दर्जन से अधिक घायल Factory Blast: बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका, हादसे में अबतक 15 लोगों की मौत, डेढ दर्जन से अधिक घायल
14-Jan-2026 09:57 AM
By FIRST BIHAR
Ravishankar Prasad House Fire: बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर बुधवार सुबह आग लगने की सूचना मिली। यह आवास लुटियंस जोन, 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर स्थित है। घटना सुबह 8:05 बजे हुई, जब घर के एक कमरे में रखा बेड जलने लगा।
दमकल विभाग को शुरुआत में कोठी नंबर 2 में आग लगने की सूचना मिली, लेकिन मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग कोठी नंबर 21, रविशंकर प्रसाद के आवास में लगी है। आग की लपटें उठते ही तुरंत तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
खुशकिस्मती रही कि आग लगने के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ। शुरुआती जांच में पता चला कि आग का केंद्र बेड़ था। फिलहाल, दमकल विभाग और पुलिस आग लगने के कारणों की बारीकी से जांच कर रही हैं।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। इस घटना में किसी बड़े हादसे से बचाव हुआ, और समय पर कार्रवाई से नुकसान कम हुआ।