ब्रेकिंग
Bihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शन

बिहार में बच्चा चोरी की कोशिश: मां की गोद से 8 महीने के मासूम को छीनने का प्रयास, शोर मचाने पर झाड़ियों में फेंक फरार हुए बदमाश

Bihar Crime News: मुंगेर में मां की गोद से 8 महीने के मासूम को छीनने की कोशिश से हड़कंप मच गया। लोगों के शोर मचाने पर बाइक सवार बदमाश बच्चे को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में मां की गोद से 8 महीने के मासूम को छीनने की कोशिश की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, लोगों के शोर और पीछा करने पर बाइक सवार बदमाश बच्चे को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। गनीमत रही कि मासूम पूरी तरह सुरक्षित मिल गया।


यह घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर बॉयज स्कूल के पास शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पूरबसराय थाना क्षेत्र के शाह कॉलोनी निवासी मो. अकबर की पत्नी नेहा अपने 8 माह के बेटे के साथ जमालपुर स्थित जेआरएस कॉलेज से पढ़ाई कर टोटो से घर लौट रही थीं।


बताया जाता है कि संदलपुर दुर्गा स्थान के पास टोटो चालक ने वाहन दूसरी ओर मोड़ दिया। पूछने पर चालक ने स्कूल से एक बच्चे को छोड़ने की बात कही। इसी दौरान संदलपुर बॉयज स्कूल के पास पहले से खड़े बाइक सवार दो युवक पहुंचे और महिला की गोद से मासूम को छीनकर भागने लगे।


महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग बदमाशों के पीछे दौड़े। करीब 100 मीटर आगे जाकर आरोपियों ने बच्चे को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भागते बाइक की नंबर प्लेट की तस्वीर भी पुलिस को सौंपी। डिप्टी मेयर खालिद हुसैन भी मौके पर पहुंचे और वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद और एसडीपीओ सदर देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि नवजात को जबरन छीनने के प्रयास की सूचना पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।


टीम घटनास्थल की जांच, आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अब तक सीसीटीवी में घटना की स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है, जबकि कई स्थानीय लोगों ने भी ऐसी किसी घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध जानकारी की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता