ब्रेकिंग
Bihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शन

Bihar Crime News: शराब के नशे में धुत रेल पुलिस का जवान गिरफ्तार, CRPF कैंप के बाहर हुआ अरेस्ट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में शराब के नशे में धुत रेल पुलिस जवान को CRPF कैंप के बाहर गिरफ्तार किया गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब की पुष्टि होने के बाद आरोपी को अहियापुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के दावों के बीच, कानून के रक्षक ही इसे तोड़ते पाए जा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां रेल पुलिस का एक जवान शराब के नशे में धुत पाया गया। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर स्थानीय थाने के सुपुर्द कर दिया है।


जानकारी के अनुसार, घटना 27 फरवरी 2026 की है। झपहाँ स्थित CRPF कैंप में रेल पुलिस मुजफ्फरपुर का वार्षिक फायरिंग प्रैक्टिस चल रही थी। इसी दौरान कैंप के मुख्य द्वार पर वर्दी में तैनात एक व्यक्ति ने खुद को रेल पुलिस का कर्मी बताकर अंदर जाने की कोशिश की। उसकी हरकतों और स्थिति को देखकर वहां तैनात कर्मियों को उसके शराब के नशे में होने का संदेह हुआ।


मामले की सूचना मिलते ही रेल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान PTC-65 ज्ञानदेव दास के रूप में हुई, जो रेल जिला मुजफ्फरपुर में तैनात है। तलाशी और जांच के दौरान उनके शरीर से शराब की तीव्र गंध आ रही थी। इसके बाद उन्हें तुरंत स्थानीय अहियापुर थाना ले जाया गया। अहियापुर थाने में ब्रेथ एनिलाईजर मशीन से की गई जांच में 78.4 mg/100 ml अल्कोहल के सेवन की पुष्टि हुई। पुष्टि होने के बाद, रेल पुलिस ने आरोपी जवान को विधि-सम्मत कार्रवाई के लिए अहियापुर थाना पुलिस को सौंप दिया है।


रेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने कहा गया है कि बिहार में शराबबंदी कानून का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। जवान ज्ञानदेव दास द्वारा किया गया यह कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनके कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता को भी दर्शाता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता