ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / कांग्रेस का RJD पर बड़ा बयान, कहा.. 2025 में मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे...

कांग्रेस का RJD पर बड़ा बयान, कहा.. 2025 में मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे तेजस्वी यादव

20-Feb-2022 04:30 PM

By Aryan Anand

PATNA: बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर महागठबंधन की राहें अलग हो चुकी है. राजद की सूची में कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम नहीं दिए जाने के बाद कांग्रेस ने अकेले चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है. 8 उम्मीदवारों का नाम भी कांग्रेस पार्टी ने घोषित कर दिया है. MLC चुनाव के लिए पार्टी कमान बचे हुए सीटों पर उम्मीदवार उतारने के लिए नेताओं से विचार कर रही है. अगले दो से 3 दिनों में उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे.


कांग्रेस के विधान पार्षद समीर कुमार सिंह ने साफ-साफ कहा है कि बिहार में अगर महागठबंधन खत्म हुआ है, तो उसका जिम्मेदार राष्ट्रीय जनता दल है. समीर सिंह ने कहा आरजेडी ने कांग्रेस को ठेंगा दिखाया है, तेजस्वी को कांग्रेस से खटास करने का मतलब पता चल जाएगा जब 2025 में मुख्यमंत्री बनने से वंचित रह जाएंगे. तब उनको कांग्रेस की अहमियत पता चलेगी. 


समीर कुमार सिंह ने कहा कि पिछले उपचुनाव में भी राष्ट्रीय जनता दल ने आगे बढ़कर दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की थी उसके बाद लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि विधान परिषद के चुनाव में कांग्रेस के साथ हम लोग चुनाव लड़ेंगे, लेकिन इस बार भी विधान परिषद के चुनाव को लेकर जब उम्मीदवारों की घोषणा की गई तो कांग्रेस को अलग-थलग रखा गया. निश्चित तौर पर उसके बाद कांग्रेस ने निर्णय लिया कि अकेले दम पर चुनाव लड़ना है. 


उन्होंने साफ-साफ कहा कि बिहार में निश्चित तौर पर राष्ट्रीय जनता दल बड़ी पार्टी है और बड़ी पार्टी होने की हैसियत से ही हम लोगों ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार माना था. जिस तरह से उपचुनाव के बाद राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस को बार-बार अपमानित कर रहा है, वह उचित नहीं है. 



उन्होंने कहा कि गठबंधन धर्म का पालन राजद के लोग नहीं कर रहे हैं, जबकि लालू प्रसाद यादव ने साफ-साफ कहा था कि बिहार विधान परिषद के चुनाव में कांग्रेस भी हमारे साथ होगी लेकिन, अब लगता है कि लालू प्रसाद यादव की भी बातें राष्ट्रीय जनता दल के कुछ नेता नहीं मान रहे हैं और इसी का परिणाम है कि इस बार कांग्रेस को अलग रखा गया है.