Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
09-Feb-2025 07:01 PM
By First Bihar
दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस सबसे ज्यादा निशाने पर है. दरअसल, दिल्ली की जनता ने इस दफा भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया.आम आदमी पार्टी को भी दिल्ली के लोगों का समर्थन मिला. आप इस दफा विपक्ष की भूमिका में रहेगी, लेकिन दिल्ली की जनता ने कांग्रेस का हाथ इस दफा छोड़ दिया. दिल्ली विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं जीत पायी है. इसके बाद कांग्रेस बीजेपी के निशाने पर है. यह तीसरी बार है कि कांग्रेस की सीटों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. 70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में कांग्रेस को जीरो सीट मिली है. हालांकि, दिल्ली एकमात्र ऐसा राज्य नहीं है, जहां कांग्रेस विधायकों की संख्या जीरो है.देश के कम से कम 4 राज्यों में कांग्रेस के पास एक भी विधायक नहीं है. इनमें आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य भी शामिल हैं.
आंध्रा प्रदेश में कांग्रेस जीरो
पिछले वर्ष 2024 के मई महीने में आंध्र प्रदेश विधानसभा के चुनाव हुए थे. इस चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती से मैदान में उतरी थी. लेकिन, पार्टी एक भी सीटों पर जीत नहीं मिल पाई थी. पार्टी के अधिकांश उम्मीदवार या तो तीसरे नंबर पर रहे या जमानत जब्त करवा बैठे.आंध्र प्रदेश में एनडीए गठबंधन के पास 164 विधायक है. वहीं विपक्षी वाईएसआर के पास 11 विधायक हैं.
पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस जीरो
पश्चिम बंगाल विधानसभा में 294 सीट है. यहां वर्ष 2021 के मई महीने में विधानसभा चुनाव हुए थे. कांग्रेस यहां लेफ्ट फ्रंट के साथ मैदान में उतरी थी, लेकिन कांग्रेस को यहां से एक भी नहीं सीट पायी. कांग्रेस पहली बार बंगाल में जीरो पर सिमट गई. बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है.तृणमूल कांग्रेस के पास 224 विधायक हैं. वहीं विपक्षी बीजेपी के पास यहां 66 विधायक हैं. हालांकि वर्ष 2022 में हुए उप चुनाव में मुर्शिदाबाद के सागरदिघी सीट पर कांग्रेस को जीत भी मिली थी.लेकिन विधायक तृणमूल में शिफ्ट हो गए. इसके बाद अब तक बंगाल में जितने भी उपचुनाव हुए हैं,उसमें कांग्रेस को जीत नहीं मिल पाई है.
सिक्किम में 32 सीटें, सभी एनडीए के पास
सिक्किम में विधानसभा की कुल 32 सीटें हैं. कांग्रेस यहां की सत्ता में मजबूत रही है,लेकिन अभी कांग्रेस सिक्किम में भी शून्य पर ही खड़ी है. सिक्किम की सभी 32 सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा का कब्जा है. एसकेएम बीजेपी के साथ यहां पर गठबंधन में है.
नगालैंड में भी कांग्रेस के हाथ खाली
नगालैंड में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं.यहां पर फरवरी 2023 में विधानसभा के चुनाव हुए थे.कांग्रेस पार्टी को यहां पर भी एक भी सीटों पर जीत नहीं मिल पाई. नगालैंड में एनडीपीपी के पास 25, बीजेपी के पास 12, एनसीपी के पास 7, एनपीपी के पास 5, एलजेपी (आर) के पास 2, आरपीआई के पास 2 विधायक हैं. इसके अलावा एनपीएफ के पास 2 और 5 निर्दलीय विधायक नगालैंड में हैं. दिलचस्प बात है कि नगालैंड में सभी पार्टियां सरकार में ही शामिल हैं. यहां कोई विपक्ष नहीं है.