ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: एक्सरसाइज के दौरान सातवीं के छात्र को आया हार्ट अटैक, देखते ही देखते चली गई जान

Bihar News: आज़ादी पर्व के दिन सहरसा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां व्यायाम करते समय 14 वर्षीय छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: जहां एक ओर पूरा देश आज़ादी पर्व का जश्न मना रहा था, वहीं दूसरी तरफ बिहार के सहरसा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के सैनी टोला वार्ड नंबर 28 में उस समय कोहराम मच गया जब वार्ड पार्षद कलावती देवी के घर 14 वर्षीय अंकुश कुमार की अचानक मौत हो गई।


अंकुश कक्षा 7वीं का छात्र था और उत्तमलाल यादव का पुत्र था, अपने घर पर व्यायाम कर रहा था। जानकारी के अनुसार वह घर के छज्जे से लटककर पुश-अप कर रहा था, तभी अचानक उसे कंधे में तेज़ दर्द महसूस हुआ और वह बेहोश हो गया।


परिजन उसे आनन-फानन में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने कुछ मिनटों के इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि जब अंकुश को अस्पताल लाया गया था, तब उसकी हालत काफी नाजुक थी।


अंकुश की मौत की खबर से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा छा गया है। मृतक की मां संतोषी देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकुश दो भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक युसूफ सलाउद्दीन, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और शोक व्यक्त करते हुए उन्हें ढाढ़स बंधाया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता