ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Patna News: पटना में खुले नाले ने छीना 5 साल के मासूम की जान, इलाके में मचा कोहराम

Patna News: राजधानी पटना के मंदिरी इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां खुले नाले के चेंबर में गिरने से 5 वर्षीय मासूम साहिल की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश है।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: राजधानी पटना के मंदिरी इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां खुले नाले के चेंबर में गिरने से 5 वर्षीय मासूम साहिल की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश है। परिजन और स्थानीय लोग इस घटना के लिए नाला और पुल निर्माण कार्य में लापरवाही बरत रही निर्माण कंपनी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।


मासूम साहिल, पिता स्व. संजय ढागर का इकलौता बेटा था, जो 15 अगस्त की शाम से लापता था। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 16 अगस्त की सुबह जब स्थानीय लोगों ने मंदिरी नाले के एक खुले चेंबर में झांककर देखा, तो वहां बच्चे का शव मिला। बताया जा रहा है कि नाला निर्माण में कई मैनहोल और चेंबरों को बिना किसी सुरक्षा कवर के छोड़ दिया गया है, जिससे यह हादसा हुआ।


घटना के बाद बुढ़ा कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण कंपनी और संबंधित ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाले के आसपास कोई बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए हैं। 


खुले चेंबरों के कारण यह इलाका बच्चों और बुजुर्गो के लिए बेहद खतरनाक बन गया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि नगर निगम और निर्माण एजेंसियों की निगरानी कहां थी? क्या किसी की जिम्मेदारी तय की जाएगी? क्या लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों पर कोई कार्रवाई होगी? इस दर्दनाक हादसे ने पटना के नागरिकों को झकझोर कर रख दिया है। एक मासूम की मौत ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हमारी सार्वजनिक संरचनाएं सुरक्षित हैं? और कब तक ऐसी लापरवाही मासूम जिंदगियों को निगलती रहेगी?