ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसले

BIHAR NEWS : गांधी मैदान में कारपेट पर पसरा कीचड़, बारिश ने बिगाड़ा सम्राट कैबिनेट विस्तार समारोह की रंगत

पटना में बीती रात हुई भारी बारिश ने सम्राट कैबिनेट विस्तार समारोह की तैयारियों पर असर डाल दिया। गांधी मैदान में कीचड़ और जलजमाव से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

BIHAR NEWS : गांधी मैदान में कारपेट पर पसरा कीचड़, बारिश ने बिगाड़ा सम्राट कैबिनेट विस्तार समारोह की रंगत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार की राजधानी पटना में आज होने जा रहे सम्राट कैबिनेट विस्तार समारोह से पहले मौसम ने पूरी तैयारी पर पानी फेर दिया। बीती रात हुई झमाझम बारिश के कारण गांधी मैदान का बड़ा हिस्सा कीचड़ में तब्दील हो गया है। जिस मैदान में कुछ ही घंटों बाद नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होना है, वहां जगह-जगह पानी जमा है और बिछाए गए कारपेट भी गीले होकर खराब हो गए हैं।


सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों और आयोजन समिति की टीम हालात को संभालने में जुटी हुई है। गांधी मैदान में जहां वीवीआईपी मेहमानों के बैठने की व्यवस्था की गई थी, वहां भी बारिश का असर साफ देखने को मिल रहा है। कई हिस्सों में कारपेट के नीचे पानी भर गया है, जिससे लोगों के आने-जाने में दिक्कत हो रही है। मैदान में बने अस्थायी रास्तों पर भी फिसलन बढ़ गई है।


दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजधानी पटना में भव्य तैयारी की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को हाई लेवल पर रखा गया है। लेकिन देर रात हुई तेज बारिश ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।


बारिश के कारण मंच के आसपास भी पानी जमा होने की खबर है। हालांकि आयोजन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सुबह से लगातार पानी निकासी और सफाई का काम किया जा रहा है। नगर निगम की टीम, आपदा प्रबंधन विभाग और प्रशासनिक कर्मी मैदान को जल्द से जल्द व्यवस्थित करने में लगे हुए हैं ताकि शपथ ग्रहण समारोह तय समय पर संपन्न कराया जा सके।


गांधी मैदान के बाहर भी हालात कुछ बेहतर नहीं हैं। कई जगहों पर जलजमाव से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं कार्यक्रम में आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने पहले ही पटना समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया था।


राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माने जा रहे इस कैबिनेट विस्तार समारोह पर पूरे बिहार की नजर बनी हुई है। माना जा रहा है कि इस विस्तार में कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। ऐसे में भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है, लेकिन बारिश ने इस उत्साह पर थोड़ी देर के लिए ब्रेक लगा दिया है।


फिलहाल प्रशासन का पूरा फोकस गांधी मैदान को जल्द से जल्द कार्यक्रम के अनुकूल बनाने पर है। सुबह से जेसीबी, मोटर पंप और सफाई कर्मियों की मदद से पानी निकालने का काम जारी है। अब देखना होगा कि मौसम आगे कितना साथ देता है और भव्य शपथ ग्रहण समारोह बिना किसी बाधा के संपन्न हो पाता है या नहीं।

संबंधित खबरें