ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

पटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी को 32.5 एकड़ में हाईटेक आवासीय परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना में 18 मंजिला टावर, मॉल, स्कूल, अस्पताल, 24x7 बिजली-पानी, मल्टीलेवल पार्किंग और आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।

बिहार न्यूज
3 साल में होगा निर्माण कार्य
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। करीब 32.5 एकड़ क्षेत्र में फैली इस कॉलोनी को आधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक आवासीय परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा।पुनर्विकास परियोजना के तहत यहां 18 मंजिला आवासीय टावर, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्कूल, अस्पताल, जिम, मैरेज हॉल, मल्टीलेवल पार्किंग और हरित क्षेत्र जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।


परियोजना की प्रमुख विशेषताएं

32.5 एकड़ क्षेत्र में होगा पुनर्विकास।

18 मंजिला आधुनिक आवासीय टावरों का निर्माण।

निर्माण अवधि में ट्रांजिट किराया।

सभी नए फ्लैट फ्री-होल्ड होंगे।

मॉल, स्कूल, अस्पताल, जिम, मैरेज हॉल और मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा।

24×7 बिजली-पानी, सीसीटीवी सुरक्षा, वर्षा जल संचयन और सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्था।


3 साल में पूरा होगा निर्माण कार्य

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने मंगलवार को बहादुरपुर कॉलोनी के आवासधारकों के साथ बैठक कर परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बिहार राज्य आवास बोर्ड, एनबीसीसी और आवासधारकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अधिकांश आवासधारकों ने पुनर्विकास योजना पर सहमति जताई। सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तीन वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत पुराने एलआईजी और एमआईजी मकानों की जगह आधुनिक बहुमंजिला फ्लैट बनाए जाएंगे, जिससे पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।


निर्माण अवधि में मिलेगा ट्रांजिट किराया

निर्माण कार्य के दौरान प्रभावित आवासधारकों को सरकार की ओर से ट्रांजिट किराया उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे वैकल्पिक आवास की व्यवस्था आसानी से कर सकें। नई कॉलोनी में बहुउद्देशीय हॉल, धार्मिक स्थल, हरित क्षेत्र, वर्षा जल संचयन प्रणाली और सौर ऊर्जा आधारित प्रकाश व्यवस्था जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।


24 घंटे बिजली-पानी और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था

परियोजना के तहत 24 घंटे पेयजल और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी आधारित निगरानी, चौड़ी आंतरिक सड़कें और मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के निकट होने के कारण यहां रहने वाले लोगों को बेहतर यातायात सुविधा का भी लाभ मिलेगा।


रेरा में होगा पंजीकरण

परियोजना को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए इसे रेरा (RERA) में पंजीकृत कराया जाएगा। निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से होगा, ताकि आवासधारकों के पुनर्वास में किसी प्रकार की परेशानी न हो। आवास बोर्ड के प्रबंध निदेशक निलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि सभी आवश्यक मंजूरियां मिलते ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा और पूरे क्षेत्र को आधुनिक शहरी मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।


फ्री-होल्ड धारकों को मिलेगा विशेष लाभ

जिन आवासधारकों ने अपने मकानों को फ्री-होल्ड करा लिया है, उन्हें नए फ्लैट के आवंटन में प्राथमिकता और प्रोत्साहन दिया जाएगा। जिन पर कोई बकाया नहीं है, उन्हें अपनी पसंद का फ्लैट चुनने का विकल्प मिलेगा। वहीं, बकायाधारी आवासधारकों को लॉटरी के माध्यम से फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। साथ ही एकमुश्त बकाया जमा करने वालों को ब्याज में विशेष छूट देने की भी योजना है।



टैग्स