ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

Samrat Cabinet Expnaion: जानिए कौन हैं रामचंद्र प्रसाद? सम्राट चौधरी सरकार में बनने जा रहे मंत्री; पत्नी भी करती हैं नेतागिरी

सम्राट चौधरी कैबिनेट विस्तार में दरभंगा के हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। तेली समाज से आने वाले रामचंद्र प्रसाद लगातार दूसरी बार विधायक हैं। भाजपा ने मिथिलांचल और पिछड़े वर्गों को साधने के लिए उन पर बड़ा भरोसा

Samrat Cabinet Expnaion: जानिए कौन हैं रामचंद्र प्रसाद? सम्राट चौधरी सरकार में बनने जा रहे मंत्री; पत्नी भी करती हैं नेतागिरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Samrat Cabinet Expnaion : बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में दरभंगा जिले के हायाघाट विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद को मंत्री पद का बड़ा तोहफा मिला है। 15 अप्रैल को बिहार में भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद अब 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार किया जा रहा है। इस विस्तार में भाजपा ने सामाजिक समीकरण और संगठन में सक्रिय नेताओं को प्राथमिकता देते हुए कई नए चेहरों को मौका दिया है। इसी कड़ी में तेली समाज से आने वाले डॉ. रामचंद्र प्रसाद को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।


डॉ. रामचंद्र प्रसाद दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी भोला यादव को करीब 11 हजार मतों के अंतर से हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचने में सफलता हासिल की थी। अपनी सादगी, संगठनात्मक क्षमता और क्षेत्र में लगातार सक्रियता के कारण वे कम समय में भाजपा के मजबूत क्षेत्रीय नेताओं में गिने जाने लगे।


राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा ने मिथिलांचल में संगठन को और मजबूत करने तथा पिछड़े वर्गों में अपनी पकड़ बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। तेली समाज में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है और वे लंबे समय से पार्टी संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।


विधानसभा पहुंचने से पहले भी डॉ. रामचंद्र प्रसाद स्थानीय राजनीति में मजबूत पहचान रखते थे। वे वर्ष 2011 से 2016 तक जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में भी उन्होंने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई। पार्टी और आरएसएस से उनका जुड़ाव काफी पुराना माना जाता है। बताया जाता है कि उन्होंने वर्ष 2001 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सदस्यता ग्रहण की थी और तभी से संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहे।


उनके परिवार की भी क्षेत्रीय राजनीति में अच्छी पकड़ है। उनकी पत्नी शीला देवी वर्ष 2016 से लगातार हायाघाट क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य हैं। क्षेत्र में दोनों की सक्रियता और जनसंपर्क का लाभ भाजपा को लगातार मिलता रहा है।


सम्राट चौधरी कैबिनेट में शामिल किए जाने की खबर सामने आने के बाद हायाघाट और दरभंगा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है। समर्थकों ने इसे मिथिलांचल और पिछड़े वर्गों को मिला सम्मान बताया है। स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि डॉ. रामचंद्र प्रसाद के मंत्री बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और मिथिलांचल की समस्याओं को सरकार में मजबूती से उठाया जा सकेगा।

संबंधित खबरें