ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

घर से फोन कर बुलाया, बेरहमी से पीटा और जबरन जहर पिलाया, सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक

सहरसा के सिमरीबख्तियारपुर में एक युवक को फोन कर बुलाने के बाद कथित तौर पर मारपीट कर जबरन जहर पिलाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहाँ सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को फोनकर घर से बुलाने, उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने और जबरन जहर पिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक को स्वजनों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। 


वहीं पीड़ित परिवार ने गांव के ही कुछ युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के माखड़ वार्ड संख्या-8 निवासी गोपाल साह के 28 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित के पिता गोपाल साह ने बताया कि सोमवार की रात करीब 12 बजे कृष्ण कुमार के मोबाईल पर एक फोन आया। फोन आने के बाद वह घर से यह कहकर निकला कि उसे किसी ने मिलने के लिए बुलाया है। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित थे, लेकिन उन्हें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 


उन्होंने बताया कि मंगलवार की अहले सुबह करीब पांच बजे बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बदिया निवासी पान दुकानदार नवीन का फोन आया। नवीन ने बताया कि वह एक बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। पास जाकर पहचान करने पर पता चला कि वह कृष्ण कुमार है। इसके बाद उन्होंने तत्काल स्वजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार को ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्वजनों का कहना है कि घायल युवक ने होश में आने के बाद पूरी घटना की जानकारी दी। 


उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे फोनकर सकरौली बुलाया था। वहां पहुंचते ही पहले से मौजूद चार-पांच अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके मुंह में जबरन कोई जहरीला पदार्थ भी डाल दिया गया। स्वजनों के अनुसार, किसी तरह जान बचाकर कृष्ण वहां से निकला और लड़खड़ाते हुए करीब एक किलोमीटर दूर बदिया गांव तक पहुंचा। वहां उसकी गंभीर हालत देखकर स्थानीय लोगों ने उसे संभाला और स्वजनों को सूचना दी, जिसके बाद समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया जा सका।


 घायल के पिता गोपाल साह ने आशंका जताई है कि किसी पुरानी रंजिश में सुनियोजित तरीके से बेटे को फोन कर बुलाया गया और उसके साथ मारपीट कर जहर खिलाने की कोशिश की गई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल, काल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स