PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित
01-May-2024 12:08 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता तरह-तरह के बयान देकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि यह लड़ाई शिव और राम के बीच की है। उन्होंने खुद को शिवभक्त बताते हुए कहा कि शिव से अधिक शक्तिशाली कोई नहीं है। मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान पर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पलटवार किया है।
चिराग पासवान ने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग कैसे धर्म का इस्तेमाल राजनीति में कर रहे हैं और उसके बाद आरोप हमलोगों पर लगाते हैं। जब यह लोग भगवान में ही लड़ाई लगा रहे हैं तो इंसानों में किस तरीके से बांटने का काम करते होंगे। सच्चाई यह है कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए ये लोग इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर बीजेपी के घोषणा पत्र का हिस्सा रहा है। जिसको कांग्रेस और उसके सहोयोगियों ने कभी पूरा नहीं होने दिया। पांच सौ साल तक रामलला टेंट के नीचे रहे लेकिन तब न तो इनकी भावना आहत हुई और न ही इनकी संवेदना जागी। आज जब बीजेपी और एनडीए ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए वादे को पूरा कर दिया है तो आज इन लोगों को शिव की याद आ रही है।
लोजपा सांसद ने कहा कि चुनाव के वक्त सिर्फ भावनाओं को आहत करने के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगी इस तरह की बातें करते हैं। आज जब कांग्रेस के लोग शिव की बात कर रहे हैं तो उन्हें राहुल गांधी के उस बयान को भी याद करना चाहिए जब वे शक्ति के विनाश की बात करते हैं। इस बार के चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक निचले स्तर तक जाएगी।