बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
05-Jan-2022 09:07 AM
PATNA : बिहार बुरी तरह से कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में है. राज्य में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा के सामने आए हैं. राजनीतिक गलियारे में भी संक्रमण देखने को मिल रहा है. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी कोरोना संक्रमित हैं. ऐसे में अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके कैबिनेट के सभी मंत्रियों की कोरोना जांच कराई गई है.
दरअसल आज सुबह 11:30 बजे नीतीश कैबिनेट की बैठक होनी है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होनी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी मंत्री शामिल होने वाले हैं. इस बैठक में शामिल होने के पहले राज्य कैबिनेट के तमाम मंत्रियों की कोरोना जांच की जा रही है. सभी मंत्रियों का सैंपल लिया जा चुका है. और आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही कैबिनेट में शामिल होने की इजाजत होगी. रिपोर्ट आने के साथ ही यह तय हो जाएगा कि कैबिनेट में संक्रमण फैला है या नहीं. ज्यादातर मंत्रियों ने अपना टेस्ट सैंपल दे दिया है. और उन्हें अपनी रिपोर्ट का इंतजार है. हर हाल में उनकी रिपोर्ट साढ़े 11 बजे तक आ जाएगी. ताकि 11:30 बजे वह कैबिनेट की बैठक में शामिल हो पाए.
राज्य कैबिनेट के मंत्रियों के अलावा उन अधिकारियों की जांच भी कराई जा रही है जो कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे. इन अधिकारियों को भी rt-pcr की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही कैबिनेट की बैठक में शामिल होने दिया जाएगा. जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी. वह ना तो कैबिनेट की बैठक में जाएंगे और ना ही कोई अन्य विभागीय कार्यालय में.