बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
10-Dec-2022 11:43 AM
SITAMARHI: पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सरकार किसानों के लिए कृषि रोड मैप बनाती है, जिसमें कृषि शब्द गायब हो जाता है और सिर्फ रोडमैप रह जाता है। सरकार सिर्फ सड़कों की खेती करती है। वहीं, चीनी मिल को चालू कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में मैं सवाल रखूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने किसानों के सवाल पर ही इस्तीफा दे दिया था और हमेशा ये लड़ाई जारी रखूंगा।
सुधाकर सिंह ने कहा कि कृषि पर सरकार ने 4 हजार करोड़ की बजट बनाई है, जबकि किसानों से सरकार डेढ़ लाख करोड़ रुपए कर के माध्यम से वसूल करती है। किसान बदहाल है। उन्होंने कहा कि बिहार के अन्य चीनी मिलों के अपेक्षा रीगा चीनी मिल को ज्यादा घाटा कैसे लगा यह जांच का विषय है जबकि बिहार में कोई भी चीनी मिल घाटे पर नहीं चल रही है। सभी चीनी मिल लाभ पर ही चल रही है।
आपको बता दें, कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद बिहारी सिंह ने की थी। उन्होंने कहा कि चीनी मिल के बंद होने का सबसे बड़ा कारण मिल मालिक ओम प्रकाश धानुका हैं, जो किसानों का 70 करोड़ बैंक लिमिट के नाम पर किसानों का 40 करोड़ रुपया लेकर फरार हो गया है। आज किसान और मजदूर परेशान हैं। चीनी मिल चालू कराने जैसे फर्जी आंदोलन की आड़ में अपने संपत्ति को बेचने के चक्कर में लगा हुआ है। किसानों के बकाए भुगतान की चिंता किसी को नहीं है।