ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / politics / निशांत कुमार का अगल अंदाज: हवाई चप्पल पहन ई-रिक्शा में घूमते दिखे सीएम...

निशांत कुमार का अगल अंदाज: हवाई चप्पल पहन ई-रिक्शा में घूमते दिखे सीएम नीतीश के बेटे; सादगी ने खींचा सभी का ध्यान

वृंदावन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का सादा अंदाज सामने आया है, जहां वे बिना किसी वीआईपी प्रोटोकॉल के हवाई चप्पल पहनकर ई-रिक्शा में आम लोगों की तरह घूमते नजर आए। उनकी सादगी ने लोगों का ध्यान खींचा और एक मजबूत संदेश दिया।

04-Feb-2026 12:53 PM

By FIRST BIHAR

Nishant Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही पिछले करीब 20 वर्षों से सत्ता की राजनीति के केंद्र में हों, लेकिन उनके बेटे निशांत कुमार की सादगी एक बार फिर चर्चा में है। निशांत कुमार वृंदावन पहुंचे, जहां उनका बिल्कुल अलग और जमीन से जुड़ा अंदाज देखने को मिला।


वृंदावन में निशांत कुमार न तो किसी विशेष प्रोटोकॉल में नजर आए और न ही किसी वीआईपी तामझाम के साथ। हवाई चप्पल पहनकर वह आम लोगों की तरह सड़कों पर घूमते दिखे और ई-रिक्शा से मंदिरों के दर्शन करते नजर आए। यह नजारा उन लोगों के लिए एक बड़ा संदेश है, जो सत्ता में रहते हुए खुद को साहब समझने लगते हैं।


मुख्यमंत्री का बेटा होने के नाते निशांत कुमार को किसी भी राज्य में सुरक्षा और विशेष सुविधाएं मिल सकती हैं, लेकिन उन्होंने कभी इनका इस्तेमाल नहीं किया। न बिना सुरक्षा घेरे के घूमना और न ही किसी तरह का दिखावा—उनकी यही सादगी लोगों को प्रभावित कर रही है।


निशांत कुमार का यह व्यवहार कहीं न कहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उस छवि को भी मजबूत करता है, जिसमें सत्ता और पद के दुरुपयोग से दूरी साफ दिखाई देती है। यह उदाहरण बताता है कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए भी सादगी और मर्यादा को कैसे बनाए रखा जा सकता है। 

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना