ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बिहार में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब यदि करेंगे अधिक काम तो फिर ... Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र में गरमाई राजनीति, इन मुद्दों पर बहस; आज 2026-27 बजट मांगों पर होगा मतदान Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, प्रगति यात्रा का शेड्यूल बदला

CM Nitish Kumar Pragati Yatra

26-Jan-2025 07:17 PM

By First Bihar

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का शेड्यूल बदल गया है। सूत्रों के मुताबिक, गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद कल पूर्णिया की उनकी यात्रा को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही उनकी प्रगति यात्रा के शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान कल यानी 27 जनवरी को पूर्णिया जाने वाले थे। सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं लेकिन इसी बीच सीएम की तबीयत अचानक नासाज हो गई है। सूत्रों के मुताबित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री को ठंड लग गई है, जिससे उनकी तबीयत नासाज हो गई है।


मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके तीसरे चरण के प्रगति यात्रा के शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है। कैबिनेट विभाग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, अब मुख्यमंत्री 27 जनवरी की जगह सोमवार यानी 28 जनवरी को पूर्णिया जाएंगे और वहां जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।


वहीं मुख्यमंत्री 29 जनवरी को कटिहार में प्रगति यात्रा पर रहेंगे जबकि मधेपुरा में 30 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा होगी। इस दौरान सीएम जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा तो करेंगे ही करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात भी जिले के लोगों को देंगे।


कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री की तबीयत थोड़ी नासाज है इसलिए प्रगति यात्रा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है हालांकि कैबिनेट विभाग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक अपरिहार्य कारणों से सीएम की कल पूर्णिया में होने वाली प्रगति यात्रा स्थगित कर दी गई है।