ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस

Home / politics / सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम हरियाणा के लिए रवाना, तेजस्वी ने बताया...

सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम हरियाणा के लिए रवाना, तेजस्वी ने बताया क्या है प्रोग्राम

25-Sep-2022 11:26 AM


+बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। तेजस्वी यादव ने कहा कि आज हरियाणा के फतेहाबाद में दिवंगत चौधरी देवीलाल की जयंती है, जिसपर इंडियन नेशनल लोकदल की रैली में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मैं दिल्ली  जा जा रहा हूं। वहीं, उन्होंने लालू-नीतीश और सोनिया गांधी की मुलाक़ात की भी जानकारी दी है। 




तेजस्वी यादव ने कहा कि हरियाणा के फतेहाबाद में दिवंगत चौधरी देवीलाल की जयंती में मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शामिल होने जा रहा हूं। इसके बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार पटना से हरियाणा के लिए विशेष विमान से रवाना हो रहे हैं। 




आपको बता दें, लालू यादव कल यानी शनिवार की दोपहर ही पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी हरियाणा के लिए रवाना हो रहे हैं। सोनिया गांधी से मिलने के पहले सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हरियाणा के फतेहाबाद में इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा आयोजित रैली में हिस्सा लेंगे।