ब्रेकिंग न्यूज़

PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित

Home / politics / ‘चुनाव में हार के फीडबैक से बौखला गए हैं तेजस्वी’ : हाजीपुर में...

‘चुनाव में हार के फीडबैक से बौखला गए हैं तेजस्वी’ : हाजीपुर में महागठबंधन पर बरसे चिराग पासवान

10-May-2024 01:50 PM

By First Bihar

HAJIPUR : लोकसभा चुनाव के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं का एक-दूसरे पर वार-पलटवार लगातार जारी है। एक तरफ जहां तेजस्वी यादव बीजेपी और एनडीए पर हमले बोल रहे हैं तो दूसरी तरफ एनडीए के नेता इंडी गठबंधन पर हमलावर हैं। हाजीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और एनडीए के साझा उम्मीदवार चिराग पासवान तेजस्वी यादव पर खूब बरसे।


चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव को महागठबंधन की हार के संकेत मिलने लगा हैं। इसीलिए वह बौखलाहट में खुद को आक्रामक दिखा रहे हैं। जैसे-जैसे चुनावी चरण आगे बढ़ रहा है, तेजस्वी यादव और महागठबंधन को चुनावी हार का फीडबैक मिलने लगा है और इसीलिए तेजस्वी बौखला गए हैं। तेजस्वी यादव वर्ष 2014 के नतीजों को शायद भूल गए हैं और इस बार हो रहे चुनाव के फीडबैक से परेशान दिख रहे हैं।


लोजपा चीफ ने कहा कि जब चुनाव में हार दिखाई देने लगती है तो स्वाभाविक है कि हारने वाले लोगों में आक्रामकता भी दिखेगी और बौखलाहट भी दिखाई देगी और ऐसे लोग शब्दों की मर्यादा भी खो देंगे। वर्ष 2014 में भी हम लोगों ने यही देखा था। वर्ष 2019 में भी देखा कि जैसे-जैसे मतदान के चरण बढ़ते जाते हैं, वैसे-वैसे इनको अपनी हार का एहसास होने लगता है। फीडबैक तो मिल ही जाता है न कि कैसा प्रचार चल रहा है और कैसा रिजल्ट आएगा।