ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / ‘बिहार की सभी 40 सीटों पर NDA की जीत तय’ : सातवें चरण...

‘बिहार की सभी 40 सीटों पर NDA की जीत तय’ : सातवें चरण की वोटिंग से पहले चिराग का दावा

30-May-2024 06:18 PM

By First Bihar

PATNA : सातवें और आखिरी चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने बड़ा दावा कर दिया है। चिराग ने कहा कि बिहार की जनता को प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार पर पूरा भरोसा है और इस चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होने जा रही है।


चिराग ने कहा कि बिहार की जनता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डबल इंजन की सरकार पर भरोसा करती है। यही मुख्य वजह है कि हम लोगों के जीत के विश्वास को यह मजबूत करता है कि 4 जून को जब चुनाव के नतीजे आएंगे तो बिहार की सभी 40 सीटें हमलोग ही जीतेंगे। जो लोग कहते थे कि इस बार कोई लहर नहीं थी, लेकिन ऐसा नहीं है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह के दावे किए जा रहे थे और कहा जाता था कि कि ब्लोअर की हवा चल रही है। लेकिन वर्ष 2014 से भी बेहतर परिणाम सामने आए। इस चुनाव में भी वही होने जा रहा है। 


प्रधानमंत्री मोदी के कन्याकुमारी दौरे को लेकर हो रही सियासत पर चिराग ने कहा कि जो लोग शक्ति के विनाश की कामना करते हों, जो लोग सनातन को नहीं मानते और उसे बीमारी बताकर गाली देने का काम करते हैं, वह लोग इन भावनाओं को नहीं समझ पाएंगे। प्रधानमंत्री भाषण देते हैं तो उनको एतराज होता है। बिहार आते हैं तब भी एतराज होता है और अब जब वे चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद ध्यान लगाने जा रहे हैं तो इससे भी उनको परेशानी हो रही है।