ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / ‘भ्रष्टाचार किया है तो एक्शन जरूर होगा : दुनिया की कोई ताकत बचा...

‘भ्रष्टाचार किया है तो एक्शन जरूर होगा : दुनिया की कोई ताकत बचा नहीं सकती’ : चिराग का तेजस्वी पर पलटवार

26-May-2024 02:30 PM

By First Bihar

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काराकाट में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के बाद सभी भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे। पीएम मोदी के इस बयान को मुद्दा बनाकर तेजस्वी यादव और आरजेडी उनपर धमकाने का आरोप लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री के बयानों को लेकर हो रही सियासत पर लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान का रिएक्शन सामने आया है। 


चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी को डराने की कोई कोशिश नहीं कर रहे हैं। अगर आपने भ्रष्टाचार किया है तो आपके खिलाफ एक्शन जरूर होगा। दुनिया की कोई भी ताकत आपको बचा नहीं सकती है। अगर आप दोषी हैं तो सजा तो जरूर मिलेगी और यही बात प्रधानमंत्री ने कही है। कौन डरा हुआ है, यह इन लोगों बयानों से पता चल रहा है। जैसे-जैसे 4 जून की तारीख नजदीक आ रही है उनके बयानों की तीव्रता बढ़ती जाएगी। कुछ दिन के बाद ये लोग ईवीएम पर भी सवाल उठाएंगे और तरह तरह की बातें करेंगे। 4 जून तक इन लोगों का रोना-धोना चलता ही रहेगा।


राहुल गांधी के बिहार दौरे पर चिराग ने कहा कि आखिरकार हमलोगों द्वारा आईना दिखाने के बाद इन लोगों को बिहार की याद आ ही गई। इन लोगों को बिहार और बिहारियों की चिंता हुई और सातवें चरण में इन्होंने बिहारियों की सुध लेने की सोची है लेकिन पिछले 6 चरण के चुनाव में किसी तरीके से इन लोगों ने बिहार और बिहारियों की अनदेखी की। अगर उन लोगों को बिहार की जरुरत नहीं है तो बिहारी भी उनका साथ नहीं देने वाले हैं।


उन्होंने कहा कि आखिरी चरण में आकर अगर सोंचते हैं कि बिहारी और बिहार उनका समर्थन कर देगा तो यह कभी नहीं होने वाला है।छठे चरण के चुनाव के बाद चिराग ने दावा किया कि छह चरण के चुनाव में एनडीए गठबंधन को 350 से अधिक सीटों मिल चुकी हैं। वहीं बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत की औपचारिक घोषणा चार जून को होनी है। 


वहीं तेजस्वी यादव द्वारा आरक्षण और संविधान को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखने पर चिराग ने कहा कि जिसको पत्र लिखना हैं लिखे लेकिन आरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री और एनडीए पहले ही अपना रूख साफ कर दिया है। जो लोग आरक्षण के नाम पर डराने की कोशिश कर रहे हैं उनको बता दें कि कांच की हांडी बार-बार चूल्हे पर नहीं चढ़ती है। 2015 के चुनाव में ये लोग यह प्रयास कर के देख चुके हैं। देश में न तो आरक्षण को खतरा है और ना ही संविधान को कोई खतरा होने जा रहा है। जिस तरह से ये लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, वह उसमें सफल नहीं होंगे।