ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / ‘I.N.D.I की सरकार आई तो आपकी जमीनें अपने नाम करा लेंगे’ चिराग पासवान...

‘I.N.D.I की सरकार आई तो आपकी जमीनें अपने नाम करा लेंगे’ चिराग पासवान का आरजेडी पर हमला

24-May-2024 09:12 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: 25 मई को लोकसभा चुनाव के छठे चरण का चुनाव होना है। छठे चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अब सातवें चरण के चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। नालंदा में एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने विपक्षी गठबंधन पर जोरदार हमला बोला।


नालंदा के हिलसा स्थित दल्लू बिगहा हाई स्कूल के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के ये वही लोग हैं जो 90 के दशक में लाठी में तेल पिलाकर हमलोगों पर अत्याचार करते थे। ये वही लोग है जो नौकरी के बदले जमीन लिखाने का काम करते है, अगर कांग्रेस और आरजेडी के घटक दल की सरकार आई तो आपकी 55 प्रतिशत जमीन अपने नाम करा लेंगे।


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। उन्हीं की देन है कि सभी गरीबों को 5 किलो अनाज प्रति महीना मुफ्त में दिया जा रहा है। इसलिए सभी लोगों का दायित्व बनता है कि नालंदा लोकसभा के प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार को जीता कर नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत कंरे और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनायें।