बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
24-May-2024 03:45 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : वैशाली लोकसभा क्षेत्र में लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के रोड शो में रुपये बांट रहे बीजेपी विधायक राजू सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज प्रखंड के बीडीओ के आवेदन पर स्थानीय पुलिस ने विधायक के खिलाफ चुनाव को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटने और आचार संहिता उल्लंघन की एफआईआर दर्ज कर ली है।
बता दें कि रुपये बांटने का यह वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ था। वैसे यह वाकया विगत 22 मई का है। उस दिन मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में चिराग पासवान का रोड शो हो रहा था। चिराग पासवान वैशाली लोकसभा क्षेत्र से अपनी पार्टी की उम्मीदवार वीणा देवी के लिए चुनाव प्रचार करने गये थे। रोड शो में चिराग की गाड़ी पर ही प्रत्याशी वीणा देवी के साथ साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह भी सवार थे।
रुपये बांटने का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें दिख रहा है कि राजू सिंह रोड शो के दौरान अपनी जेब से नोट की गड्डी निकाल रहे हैं और रोड शो के दौरान ही लोगों को पैसे बांट रहे हैं। इस वाकये का वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल उठे थे। वैशाली लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला ने चुनाव आयोग और मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की थी औऱ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद राजू सिंह के खिलाफ प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
साहेबगंज के थानेदार सिकंदर कुमार ने मीडिया को बताया कि पैसे बांटने और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। साहेबगंज के बीडीओ अलाउदीन अंसारी के आवेदन विधायक राजू कुमार सिंह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस ने कहा है कि वह वायरल वीडियो को जब्त कर हकीकत का पता लगाया जा रहा है।