ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान

Home / politics / CAA को लेकर अमित शाह के बयान पर बोले नीतीश.. अभी तो कोरोना...

CAA को लेकर अमित शाह के बयान पर बोले नीतीश.. अभी तो कोरोना वापस आ रहा है

06-May-2022 01:54 PM

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस बयान के बाद कि देश में सीएए को जल्द ही लागू किया जाएगा, राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री ने एलान किया है कि देश में कोरोना महामारी थमने के बाद अब सीएए को लागू किया जाएगा सीएए को लागू किए जाने के मसले पर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। नीतीश से आज अमित शाह के बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं। 


नीतीश कुमार ने कहा कि अब देखिए ना जो भी केंद्र का निर्णय होगा.. और सबसे बड़ी बात है की अभी कोरोना का फिर दौर बढ़ रहा है। नीतीश ने कहा कि उन्हें ज्यादा चिंता कोरिया से लोगों की सुरक्षा करने की है, लेकिन अगर कोई पॉलिसी की बात होगी तो उसे वह देखेंगे। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान से साफ है कि वह सीएए के मसले पर पहले केंद्र के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। अगर वाकई केंद्र सरकार देश में सीएए को लागू करने की तरफ आगे बढ़ती है, तभी नीतीश कुमार अपना स्टैंड साफ करेंगे। आपको बता दें कि सीएए एक ऐसा विवादित मसला रहा है, जिसपर नीतीश कुमार की राय बीजेपी से मेल नहीं खाती। इतना ही नहीं कॉमन सिविल कोड भी बीजेपी और जेडीयू के बीच मौजूदा कड़वाहट की वजह बताया जा रहा है। ऐसे में अमित शाह का यह बयान कि देश में सीएए को लागू किया जाएगा.. कोरोना खत्म होने के बाद इसे लागू करना जरूरी है। नीतीश कुमार इसकी काट केवल यह कह कर दे रहे हैं कि कोरोना का दौर फिर आने वाला है।