1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
01-Feb-2025 01:45 PM
By FIRST BIHAR
budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का आम बजट पेश कर दिया है। बजट में बिहार के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई है। चुनावी साल को ध्यान में रखते हुए केंद्र की एनडीए सरकार ने बिहार के लिए सौगातों की बौछार कर दी है हालांकि तेजस्वी यादव ने बजट को निराशाजनक बताया है।
दरअसल, यह पहला मौका है जब बजट में बिहार के लिए एकसाथ इतनी घोषणाएं की गई है। केंद्र सरकार ने इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य के सभी इलाकों को बजट के जरिए साधने की कोशिश की है। बजट पर विपक्षी दलों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बजट को पूरी तरह से खोखला बताया है।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि बजट में बिहार को विशेष पैकेज नहीं मिला है। बिहार के साथ पूरी तरीके से खिलवाड़ और सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष के बजट में पिछले बजट के बातों को दोहराया गया है। यह बजट गांव और ग्रामीण लोगों कैसे लिए खिलवाड़ है। यह बजट केवल जुमलेबाजी है और कुछ नही है। रेल का भाड़ा महँगा होता जा रहा है इस पर कोई राहत नहीं दी गई है।
उन्होंने कहा कि बजट में ना बिहार को कुछ मिला है नया देना चाहते हैं यह केवल जुमलेबाजी है। बिहार का चुनाव आएगा फिर मीठी-मीठी बातें होंगी, काम के बात नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जो घोषणा की गई है पुरानी बातें हैं। जो घोषणा की गई उसका बजट क्या हुआ, कोई बजट तय नहीं है। क्या होगा कब होगा कोई पता नहीं है।
तेजस्वी ने कहा कि ग्रीन फील्ड के लिए किसानों से जो जमीन लिया जाएगा उसके लिए क्या दिया जाएगा। बजट यह पूरी तरीके से बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। चंद्र नायडू ने 100000 से ज्यादा का पैकेज ले लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो बिल्कुल अचेत अवस्था में हैं और थाली पीट रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा जाता है कि विशेष राज्य का दर्जा कब मिलेगा कुछ बोलते नहीं हैं।