ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / BJP के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहते थे तेजस्वी, संजय जायसवाल का दावा.....

BJP के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहते थे तेजस्वी, संजय जायसवाल का दावा.. परिवार को जेल जाने से बचाना था मकसद

19-Jul-2022 02:02 PM

PATNA : बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को लेकर तेजस्वी यादव ने जो खुलासा किया उसके बाद अब बिहार में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने तेजस्वी को लेकर एक और नया खुलासा कर दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि तेजस्वी यादव बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहते थे।


डॉ. संजय जयसवाल ने कहा कि नित्यानंद राय के साथ तेजस्वी की मुलाकात फ्लाइट में हुई थी और इसी दौरान उन्होंने इच्छा जताई थी कि वे बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहते हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि तेजस्वी यादव अपने परिवार के लोगों को जेल जाने से बचाने के लिए ऐसा करना चाहते थे। लेकिन बीजेपी ने इस बात पर समझौता नहीं किया। 


डॉ. संजय जायसवाल ने दावा किया कि तेजस्वी यादव अपने परिवार को बचाने के लिए हर हद तक जा सकते हैं। लेकिन बीजेपी ने कभी भी भ्रष्टाचारियों से कोई समझौता नहीं किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि तेजस्वी यादव को और उनके परिवार को लोगों को जेल जाने से कोई नहीं बचा सकता।आपको बता दें कि बीजेपी के सांसद नित्यानंद राय को लेकर तेजस्वी यादव ने सोमवार को यह बयान दिया था कि नित्यानंद राय उनसे मुलाकात कर आरजेडी में आना चाहते थे।