बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
17-Mar-2021 11:32 AM
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार विधानसभा से आ रही है, जहां BJP के मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन की मर्यादा को तार-तार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष को उंगली दिखाई है. मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष को उंगली दिखाते हुए कहा कि ऐ...अध्यक्ष जी सदन ऐसे नहीं चलेगी. बीजेपी के मंत्री के इतना कहते ही विधानसभा अध्यक्ष गुस्से में आ गए और अपनी सदन को दिन के 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.
बता दें कि भाजपा विधायक बिनय बिहार के सवाल का जवाब मंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा में दे रहे थे. तभी ऑनलाइन जवाब को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें कहा कि आपके विभाग का ऑनलाइन जवाब नहीं आ रहा है. सम्राट चौधरी ने कहा कि 16 में से 14 जवाब ऑनलाइन आया हुआ है. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 9 बजे हमारा कार्यालय जवाब निकाल लेता है उस समय 16 में से मात्र 11 जवाब आपका आया है. इसलिए आप अपने विभाग में देख लीजिएगा.
इसके बाद मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ठीक है...नहीं-नहीं ..ठीक है, इसके लिए व्याकुल नहीं होना है. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष गुस्सा गए और कहा कि मंत्री जी आप आसन को व्याकुल नहीं कह सकते हैं, इसे आप वापस लीजिए. इसके बाद सम्राट चौधरी ने आसन को उंगली दिखाते हुए कहा कि ऐ...आप अध्यक्ष जी ऐसा नहीं होता है...आप इस तरह से अध्यक्ष जी नहीं चला सकते हैं...आप अध्यक्ष जी समझ लीजिए..इस तहर नहीं चलेगा..आप व्याकुल नहीं होइए.... इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष गुस्से में खड़ा हो गए और सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.