बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
15-Dec-2020 12:06 PM
PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद छाई खामोशी अब सियासी गलियारे में बयानबाजी का कारण बन रही है. विपक्ष सरकार में फैले सन्नाटे को लेकर लगातार सत्ता पक्ष के ऊपर तंज कस रहा है. कांग्रेस ने सोमवार के दिन एनडीए गठबंधन में शामिल जीतन राम मांझी को साथ आने का ऑफर दिया था और अब आरजेडी ने भी नीतीश कुमार को बीजेपी से अलग होने की नसीहत दी है.
आरजेडी का दावा है कि नीतीश कुमार बीजेपी के रचे चक्रव्यूह में फंस चुके हैं. आरजेडी के विधायक भाई बिरेंद्र ने कहा है कि नीतीश कुमार चारों तरफ से गिर चुके हैं और बीजेपी उन्हें फंसाना चाहती है. आरजेडी विधायक ने कहा है कि बीजेपी का मकसद नीतीश कुमार का सब कुछ खत्म कर देने का है. इतना ही नहीं भाई वीरेंद्र ने फर्स्ट बिहार से खास बातचीत में कहां है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद एक साथ काम कर चुके हैं. यह दोनों 74 के आंदोलन के नेता रहे हैं. हम लोगों की नीतीश कुमार के प्रति सहानुभूति है. लिहाजा सलाह दे रहे हैं कि बीजेपी को छोड़कर आगे आएं.
इतना ही नहीं आरजेडी विधायक ने खुले तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार को एनडीए से अलग होकर महागठबंधन का साथ देना चाहिए. भाई वीरेंद्र ने कहा है कि हम उन्हें सलाह भी दे रहे हैं और उनका स्वागत भी करेंगे. अपराध को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए भाई बिरेंद्र ने कहा कि भ्रष्ट्राचार पर सरकार की कोई नीति नहीं है. नीतीश सरकार के पार कोई पॉवर नहीं है, जो भी है बीजेपी के पाला में हैं, इनके पास कुछ भी नहीं हैं. इन्हें तो सीएम पद स्वीकार ही नहीं करना चाहिए था, लेकिन ये किस मुंह से सीएम बने हैं ये यही बताएंगे.