पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
15-Oct-2020 07:12 AM
PATNA : मिशन 2020 के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज एक बार फिर पटना पहुंच रहे हैं। जेपी नड्डा गुरुवार और शुक्रवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 4 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। जेपी नड्डा आज दोपहर 12:30 बजे काराकाट विधानसभा क्षेत्र के विक्रमगंज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और 2:30 बजे गोह में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
इसके अलावे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम 4 बजे रोहतास के जमुहार पहुंचेंगे और वहां एनडीए के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 16 अक्टूबर को 12:30 बजे जेपी नड्डा बांका के बाराहाट में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे जबकि 3 बजे हिसुआ में उनकी जनसभा होगी। बीजेपी से मिली जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा अब लगातार बिहार में कई चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा उनका और सघन कार्यक्रम बिहार में होगा।
उधर जेपी नड्डा के अलावे बीजेपी के अन्य बड़े नेताओं की तरफ से भी चुनाव प्रचार का सिलसिला जारी रहेगा। बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव आज कटोरिया मैं चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह सासाराम के जमुहार में जेपी नड्डा के साथ होने वाली बैठक में भी शामिल रहेंगे। उधर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विधान पार्षद सम्राट चौधरी जमुई में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। नित्यानंद राय महुआ, वैशाली, अरवल, बक्सर, मोहनिया में जनसभा जबकि देवेंद्र फडणवीस मंगल पांडे के साथ डुमरा और सीतामढ़ी में नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।