ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / बिहार विधान परिषद चुनाव : 24 में से 20 राजद उम्मीदवार तय, सीपीआई...

बिहार विधान परिषद चुनाव : 24 में से 20 राजद उम्मीदवार तय, सीपीआई और कांग्रेस को मिल सकती है ये सीटें

19-Jan-2022 08:14 AM

PATNA : बिहार में विधान परिषद के चुनाव को लेकर राजद ने उम्मीदवारों के नामों पर अपना फैसला लगभग ले लिया है. आरजेडी के संभावित उम्मीदवार फील्ड में भी उतरते देखे जा रहे हैं. इस बीच कांग्रेस राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के मूड में है. ऐसे तो राजद ने 24 में से 20 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं. लेकिन वह अपने सहयोगी सीपीआई और कांग्रेस को भी सीट देगी.


इसमें एक सीट भागलपुर-बांका महागठबंधन के तहत सीपीआई को सौंपी गई है जहां से स्थानीय प्राधिकार कोटे से होने वाले विधान परिषद चुनाव में संजय यादव खड़े होंगे. अब तक सिर्फ समस्तीपुर, पूर्णिया-अररिया-किशनगंज और गोपालगंज स्थानीय प्राधिकार सीट पर ही उम्मीदवार के नाम पर संशय है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये सीट राजद कांग्रेस को दे सकती है. राजद के साथ सीटों को लेकर कांग्रेस लगातार बात करने की कोशिश कर रहा है.


वैसे अन्य सीट मांगने पर भी राजद कांग्रेस को सीट के साथ-साथ उम्मीदवार भी दे सकता है. राजद ने इस संबंध में वाम दलों से सहमति ले ली है. इस संबंध में राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि सभी 24 सीटों पर बिहार में महागठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे.


पिछले चुनाव में राजद के 5 उम्मीदवार जीते थे. पटना से रीतलाल राय, वैशाली से सुबोध कुमार, भोजपुर-बक्सर से राधाचरण साह, सीतामढ़ी-शिवहर से दिलीप राय और लखीसराय-शेखपुरा से संजय प्रसाद की जीत राजद ऑथोराइज्ड कैंडिडेट के रूप में हुई थी. पर रीतलाल और सुबोध को छोड़ बाकी तीनों ने राजद छोड़ दिया. दिलीप राय तो अभी सुरसंड से जदयू के विधायक हैं.