बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
14-Jan-2022 11:11 AM
PATNA : बिहार में स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद के चुनाव को लेकर महागठबंधन में सियासी घमासान छिड़ा हुआ है. राजद और कांग्रेस आमने-सामने हैं. कांग्रेस की तरफ से 7 सीट का दावा किया गया है. वहीं राजद की तरफ से बयान आया कि यह कोई सत्यनारायण भगवान का प्रसाद नहीं है जो सबको बांट दिया जाये.
अब इन सबके बीच महागठबंधन के तीसरे घटक भाकपा माले का भी बयान सामने आया है. सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पांडे ने फर्स्ट बिहार से खुलकर बातचीत की और कहा की बैठ के बातें होंगी. रामनरेश पांडे ने कहा कि 24 सीट पर हम लड़ेंगे और एकजुटता के साथ लड़ेंगे. हालांकि हम 2 सीट भागलपुर और बेगूसराय लड़े और जीते भी हैं. अगर मिलती है तो लड़ेंगे और जीतेंगे भी.
हालांकि रामनरेश पांडेय ने यह भी कहा कि महागठबंधन में कोई फूट नहीं है. विधानपरिषद चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बैठक होने वाली है. तीनों पार्टी साथ मिलकर लड़ेंगे. सीटों को लेकर बात हो रही है. कोई भी किसी सीट को लेकर दावा नहीं कर रहा है. अख़बारों में जो राजद और कांग्रेस के बीच फूट की जो खबर आ रही है वह गलत है. सीपीआई नेता ने कहा कि मदन मोहन झा ने सिर्फ इच्छा जताई है सीटों को लेकर.
सीपीआई नेता ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस का अपना मत है. सबको गंभीरता से सोचना चाहिए. सम्मानजनक सीट लेकर सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे. भागलपुर और बेगूसराय सीट को लेकर उन्होंने कहा कि हम कोई दावा नहीं कर रहे हैं. पूर्व में हमने इन सीटों पर जीत दर्ज की है. अब बातचीत करके देखेंगे कि कहां हमें सीट मिलती है.