बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका
26-Oct-2020 04:51 PM
PATNA : बिहार विधानसभा की 71 सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है. वहां चुनावी प्रचार थम गया है. 28 अक्टूबर को 71 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी और इसके लिए चल रहा चुनाव प्रचार अब खत्म हो गया है. पहले चरण में कुल 1066 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जनता करेगी.
चुनाव प्रचार करने के साथ ही अब आयोग मतदान के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है. 28 अक्टूबर को पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है. पहले चरण में राज्य के कुल आठ मंत्रियों की अग्नि परीक्षा होनी है. पटना के ग्रामीण इलाके के साथ-साथ मगध और शाहाबाद के इलाके में भी पहले चरण के अंदर वोटिंग होनी है. राज्य सरकार के जिन मंत्रियों के किस्मत का फैसला 28 अक्टूबर को जनता करेगी, उनमें मंत्री प्रेम कुमार, कृष्णनंदन वर्मा, जय कुमार सिंह, शैलेश कुमार, संतोष कुमार निराला, रामनारायण मंडल, विजय कुमार सिन्हा और बृज किशोर बिंदु शामिल है.
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की किस्मत का फैसला भी पहले चरण की वोटिंग के दौरान होगा. मांझी इमामगंज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके खिलाफ आरजेडी के उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी हैं, जो बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हैं. मांझी के अलावे जिन अन्य सीटों पर नजरें टिकी होंगी, उनमें मोकामा विधानसभा सीट से आरजेडी के उम्मीदवार और बाहुबली अनंत सिंह भी शामिल हैं.
अनंत सिंह के खिलाफ जेडीयू ने राजीव लोचन सिंह को उम्मीदवार बनाया है और इस सीट पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी. वहीं एक अन्य बाहुबली विधायक सुनील पांडे तरारी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमा रहे हैं. इनकी सीट पर भी पहले चरण में वोटिंग होगी.