gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...
26-Dec-2024 04:39 PM
By First Bihar
PATNA: 5 दिसंबर को पटना के बापू सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भजन रघुपति राघव राज राम..ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम..जैसे ही गायिका देवी ने गाया बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं इसका विरोध करने लगे। इसे लेकर वो हंगामा करने लगे और मंच से जय श्रीराम के नारे लगाने लगे।
जिसके बाद गायिका देवी से बीजेपी नेताओं ने माफी मंगवाई। देवी ने जब माफी मांगी तब मामला शांत हुआ। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे भी मौजूद थे और जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे। ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम..इस भजन का बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किये जाने पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रयास यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि संघियों और भाजपाइयों को “जय सियाराम, जय सीताराम” के नाम एवं नारे से शुरू से ही नफरत है क्योंकि उसमें माता सीता का जयकारा है। ये लोग शुरू से ही महिला विरोधी है तथा “जय श्री राम’ के नारे के साथ आधी आबादी महिलाओं का भी अपमान करते हैं।
गायिका देवी ने कल कार्यक्रम में बापू के नाम पर निर्मित सभागार में बापू का भजन गाकर उसने “सीताराम” बोल दिया तो टुच्चे भाजपाइयों ने माइक पर उससे माफ़ी मंगवाई तथा माता सीता के जय सीताराम की बजाय जय श्रीराम के नारे लगवाए। ये संघी “सीता माता” सहित महिलाओं का अपमान क्यों करते है?